न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार के पूर्णिया में बड़ा हादसा, दशहरा मेला से लौट रहे तीन लोगों की ट्रेन से कटकर मौत

बिहार के पूर्णिया में वंदे भारत एक्सप्रेस हादसे में 3 लोगों की मौत और 2 घायल हो गए। दशहरा मेला देखकर लौट रहे लोग ट्रेन की चपेट में आए। पुलिस जांच जारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 03 Oct 2025 8:46:05

बिहार के पूर्णिया में बड़ा हादसा, दशहरा मेला से लौट रहे तीन लोगों की ट्रेन से कटकर मौत

बिहार के पूर्णिया जिले में शुक्रवार की सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। कटिहार-जोगबनी रेलखंड पर कसबा जबनपुर के समीप वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल पूर्णिया के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

मृतक और घायल सभी लोग दशहरा का मेला देखकर घर लौट रहे थे। घटना की सूचना फैलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। स्थानीय पुलिस और आरपीएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और हालात को संभालते हुए शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह पहला मौका नहीं है जब इस रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस से मौत का मामला सामने आया हो। इससे पहले 30 सितंबर को सहरसा जिले के हटियागाछी रेलवे ढाला के पास इसी ट्रेन की चपेट में आकर एक बुजुर्ग की जान चली गई थी। इस प्रकार यह जोगबनी-दानापुर वंदे भारत पर मौत की दूसरी घटना बन गई है।

गौरतलब है कि जोगबनी से दानापुर के बीच चलने वाली यह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 15 सितंबर को पूर्णिया से वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर शुरू की गई थी। 17 सितंबर से इसका नियमित संचालन आरंभ हुआ था। सीमांचल क्षेत्र को सीधे राजधानी पटना से जोड़ने वाली यह पहली वंदे भारत एक्सप्रेस है, जिससे लोगों की उम्मीदें जुड़ी थीं।

ट्रेन का परिचालन भी खास समय पर किया जाता है। जोगबनी से यह ट्रेन तड़के सुबह 3:25 बजे रवाना होती है और 4:50 बजे पूर्णिया पहुंचती है। इसके बाद यह सहरसा, खगड़िया, समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर होते हुए सुबह करीब 11:30 बजे दानापुर (पटना) पहुंचती है। यात्रियों के लिए यह ट्रेन तेज और सुविधाजनक यात्रा का साधन बनी है, लेकिन हालिया हादसों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप