न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधायक के रूप में ली शपथ, बोले- 'मेरे लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी'

प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधायक के तौर पर बिहार विधानसभा में शपथ ली। उन्होंने सदन की जिम्मेदारी और बिहार के विकास के लिए काम करने की बात कही।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 17 Aug 2026 3:00:02

प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधायक के रूप में ली शपथ, बोले- 'मेरे लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी'

पटना में सोमवार को जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली। उन्होंने बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक के तौर पर शपथ ग्रहण किया। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। इस मौके पर उनके समर्थक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

शपथ लेने के बाद प्रशांत किशोर ने इसे अपने लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी बताया। उन्होंने बिहार विधानसभा के पुराने और प्रमुख नेताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि जिस सदन का हिस्सा श्री बाबू, अनुग्रह नारायण सिंह, भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर, नीतीश कुमार, लालू प्रसाद, रामविलास पासवान और सुशील मोदी जैसे नेता रह चुके हैं, उसका सदस्य बनना उनके लिए गौरव की बात है।

पुराने नेताओं से प्रेरणा लेने की बात

प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार के लिए अपना महत्वपूर्ण समय समर्पित करने वाले सैकड़ों विधायकों के काम से प्रेरणा लेकर वह आगे बढ़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश रहेगी कि समाज और राज्य की बेहतरी के लिए वह भी योगदान दे सकें।

किशोर के अनुसार, विधानसभा केवल राजनीतिक भूमिका निभाने का मंच नहीं है, बल्कि यहां पहले काम कर चुके लोगों के अनुभव और योगदान से सीखने की भी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि वह इन नेताओं के दिखाए मार्ग से प्रेरणा लेकर बिहार के समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए काम करना चाहते हैं।

बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा को हराया

प्रशांत किशोर ने 3 अगस्त को बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में जीत हासिल की थी। इस जीत के साथ उन्होंने चुनावी राजनीति में अपनी शुरुआत की। बांकीपुर सीट पर 1995 से भाजपा का कब्जा था।

उपचुनाव में प्रशांत किशोर को 64,151 वोट मिले, जबकि भाजपा के नीरज कुमार को 44,827 मत प्राप्त हुए। किशोर ने नीरज कुमार को 19,324 वोटों के अंतर से हराया।

यह उपचुनाव भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद बांकीपुर विधानसभा सीट खाली होने के कारण कराया गया था।

दो साल में 10 हजार युवाओं को रोजगार दिलाने का वादा

विधायक चुने जाने के बाद प्रशांत किशोर ने अपने क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार को लेकर भी बड़ा लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा है कि अगले दो वर्षों में बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के कम से कम 10 हजार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार दिलाने की व्यवस्था करने की कोशिश करेंगे।

बांकीपुर में एक सभा के दौरान उन्होंने बेरोजगार युवाओं से अपना सीवी उनके कार्यालय में जमा करने की अपील की थी। किशोर ने कहा था कि देशभर में उनके बड़े संपर्क हैं और अतीत में जिन लोगों की उन्होंने मदद की है, उनके माध्यम से युवाओं को देश के अलग-अलग हिस्सों में रोजगार दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा था कि बिहार में जन सुराज की सरकार बनने के बाद राज्य के भीतर ही रोजगार के अवसर पैदा करने की कोशिश होगी। फिलहाल उनका कहना था कि युवाओं के लिए बिहार के साथ-साथ दूसरे राज्यों में भी रोजगार के अवसर तलाशने होंगे।

शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा पर भी फोकस

प्रशांत किशोर ने रोजगार के अलावा शिक्षा व्यवस्था में सुधार, जरूरतमंद लोगों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने और सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जुड़ी व्यवस्था पर काम करने की बात भी कही है।

उन्होंने सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था को लेकर एक साल के भीतर बड़ा बदलाव लाने का दावा किया था। किशोर ने कहा था कि सरकारी विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता इतनी बेहतर करने की कोशिश होगी कि लोग अपने बच्चों को वहां दाखिला दिलाना पसंद करें।

उन्होंने यह भी कहा था कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो निजी स्कूलों में बच्चों का दाखिला कराने और उनकी फीस का खर्च उठाने की जिम्मेदारी वह स्वयं लेने को तैयार हैं।

अब विधानसभा की सदस्यता की शपथ लेने के बाद प्रशांत किशोर के सामने अपने चुनावी वादों को जमीन पर उतारने की चुनौती होगी। उन्होंने अपने संबोधन में बिहार के विकास और समाज में बेहतर बदलाव के लिए काम करने की प्रतिबद्धता जताई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई में कैप्टन स्मित पर हमला करने वाले को-पायलट की हुई पहचान, ओमान का रहने वाला है हमाम अल-हमामी
फ्लाईदुबई में कैप्टन स्मित पर हमला करने वाले को-पायलट की हुई पहचान, ओमान का रहने वाला है हमाम अल-हमामी
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
मोहन भागवत बोले- राष्ट्र और धर्म अलग नहीं, राष्ट्र कमजोर हुआ तो धर्म पर भी आएगा खतरा
मोहन भागवत बोले- राष्ट्र और धर्म अलग नहीं, राष्ट्र कमजोर हुआ तो धर्म पर भी आएगा खतरा
TRAI का टेलीकॉम कंपनियों को नया निर्देश, वेबसाइट-ऐप पर अलग से दिखाने होंगे सस्ते वॉइस और SMS रिचार्ज प्लान
TRAI का टेलीकॉम कंपनियों को नया निर्देश, वेबसाइट-ऐप पर अलग से दिखाने होंगे सस्ते वॉइस और SMS रिचार्ज प्लान
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया