न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RJD-कांग्रेस पर PM मोदी का हमला, मेरी मां का अपमान, देश की हर मां का अपमान – जनता देगी करारा जवाब

बिहार में कांग्रेस-आरजेडी मंच से पीएम नरेंद्र मोदी की मां पर की गई अभद्र टिप्पणी पर मोदी का तीखा जवाब। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ उनकी मां नहीं, बल्कि देश की हर मां-बहन-बेटी का अपमान है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 02 Sep 2025 1:56:52

RJD-कांग्रेस पर PM मोदी का हमला, मेरी मां का अपमान, देश की हर मां का अपमान – जनता देगी करारा जवाब

बिहार की धरती पर हाल ही में कांग्रेस और आरजेडी के साझा मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को लेकर अभद्र टिप्पणी की गई। इस घटना ने राजनीतिक माहौल को और गर्मा दिया। अब पीएम मोदी ने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह गाली सिर्फ उनकी मां को नहीं दी गई है, बल्कि यह पूरे देश की माताओं, बहनों और बेटियों के सम्मान पर सीधा प्रहार है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा – “मां ही तो हमारे जीवन का आधार होती है, वही हमारी अस्मिता और सम्मान का प्रतीक होती है। जिस बिहार ने देश को गौरवशाली परंपराएं दी हैं, वहां इस तरह का दृश्य सामने आएगा, मैंने कभी सोचा भी नहीं था। मेरी मां राजनीति का हिस्सा कभी नहीं रही हैं, फिर भी उन्हें क्यों निशाना बनाया गया?”

जनता के साथ साझा किया दर्द

बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने हजारों महिलाओं के बीच अपना दर्द व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह अपमान केवल उनका व्यक्तिगत नहीं, बल्कि हर बिहारवासी की मां की अवमानना है।

उन्होंने आगे कहा – “मैं जानता हूं, इस अपमान से जितनी चोट मुझे लगी है, उतनी ही वेदना बिहार की हर मां और बहन के दिल में भी उठी है। आप सभी के आशीर्वाद से ही मैं इस पीड़ा को सहने की ताकत जुटा पा रहा हूं।”

धार्मिक पर्वों का हवाला देकर विपक्ष पर निशाना

पीएम मोदी ने आने वाले पर्वों का जिक्र करते हुए विपक्ष को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा – “आज से बीस दिन बाद नवरात्रि का पावन पर्व आएगा और पचास दिन बाद पूरा बिहार छठी मैया की पूजा में डूबा होगा। ऐसे समय में मातृशक्ति का अपमान करने वालों को बिहार की जनता कभी माफ नहीं करेगी। मोदी तो तुम्हें एक बार क्षमा कर सकता है, लेकिन मां का अपमान इस मिट्टी ने कभी सहन नहीं किया। इसलिए कांग्रेस और आरजेडी को सात बहिनी और छठी मैया से क्षमा मांगनी ही होगी।”

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि विपक्षी नेताओं को जहां भी जनता के बीच जाना होगा, वहां सिर्फ एक ही आवाज गूंजेगी – “मां को गाली नहीं सहेंगे, नहीं सहेंगे… सम्मान पर चोट नहीं सहेंगे, नहीं सहेंगे।”

महिलाओं के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में यह भी स्पष्ट किया कि महिलाओं का सशक्तिकरण उनकी सरकार का सर्वोच्च लक्ष्य है। उन्होंने कहा – “हम माताओं-बहनों की तकलीफ कम करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। यह एनडीए सरकार दिन-रात काम कर रही है और मैं वादा करता हूं कि बिना थके, बिना रुके इस दिशा में कार्य करता रहूंगा।”

उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो लोग महिलाओं को गाली देते हैं, उनकी मानसिकता ही यह मानने वाली है कि महिलाएं कमजोर हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि नारी शक्ति ही इस देश की असली ताकत है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत