न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पीएम मोदी ने किया बड़ा वादा, कहा – 14 नवंबर को जीत के साथ फिर लौटूंगा बिहार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के चनपटिया में अपनी आखिरी रैली के दौरान ऐलान किया कि 14 नवंबर को एनडीए की जीत के बाद वह फिर बिहार लौटेंगे। रैली में उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण, बिहार के विकास और संस्कृति पर जोर देते हुए विपक्ष पर तीखा हमला किया। मोदी ने कहा कि बिहार अब बदलाव की राह पर है और जनता जंगलराज नहीं, विकास चाहती है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 09 Nov 2025 10:28:34

पीएम मोदी ने किया बड़ा वादा, कहा – 14 नवंबर को जीत के साथ फिर लौटूंगा बिहार

बिहार में चुनावी माहौल चरम पर है और इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिमी चंपारण के चनपटिया में अपनी आखिरी जनसभा को संबोधित किया। भारी जनसमूह की मौजूदगी में पीएम मोदी ने कहा कि 14 नवंबर को एनडीए की जीत सुनिश्चित है और शपथ ग्रहण समारोह के लिए वह एक बार फिर बिहार लौटेंगे। दिलचस्प बात यह रही कि अपने संबोधन के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम नहीं लिया।

महिलाओं की शक्ति पर केंद्रित रहा संबोधन

आखिरी रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने विशेष रूप से नारी सशक्तिकरण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार महिलाओं के सम्मान और प्रगति के लिए समर्पित है।

पीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 1.40 करोड़ जीविका दीदियों को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है। उन्होंने याद दिलाया कि पंचायत संस्थाओं में 35 प्रतिशत आरक्षण और संसद में 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को देने का ऐतिहासिक निर्णय भी एनडीए सरकार ने ही लिया है।

‘बिहार बदल रहा है’ – पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने रैली में मौजूद लोगों से अपने मोबाइल फोन की फ्लैशलाइट जलाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, “यह रोशनी इस बात का प्रतीक है कि बिहार अब बदलाव की राह पर है। यहां के लोग अब पिछली अराजकता और जंगलराज की वापसी नहीं चाहते।”

मोदी ने बिहार की बेटियों की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें राज्य की प्रतिभा पर गर्व है। उन्होंने बताया कि उन्होंने स्वयं बिहार की मशहूर मधुबनी पेंटिंग को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास किया है। “मैंने अर्जेंटीना के उपराष्ट्रपति और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति को मधुबनी पेंटिंग भेंट कर बिहार की संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय पहचान दी है,” उन्होंने कहा।

विपक्ष पर सीधा हमला

अपने भाषण में प्रधानमंत्री मोदी ने राहुल गांधी और विपक्षी दलों पर भी तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कुछ नेता हमारी संस्कृति, परंपराओं और यहां तक कि छठी मइया का भी अपमान करते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसे लोगों को वोट से करारा जवाब दें।
मोदी ने कहा, “बिहार के लोगों ने पहले चरण में ही विरोधियों को 65 वोल्ट का झटका दे दिया है। 65.08 प्रतिशत मतदान ने साफ संकेत दे दिया है कि जनता एनडीए की वापसी चाहती है।”

दूसरे चरण की तैयारी पूरी

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 122 सीटों पर मतदान होना है। यह मतदान 11 नवंबर को होगा, जबकि प्रचार अभियान 9 नवंबर की शाम को समाप्त हो जाएगा। दूसरे चरण में जिन क्षेत्रों में चुनाव प्रचार थम जाएगा, उनमें वाल्मीकिनगर, रामनगर (सुरक्षित), नरकटियागंज, बगहा, लौरिया, नौतन, चनपटिया, बेतिया, सिकटा, रक्सौल, सुगौली, हरसिद्धि (सुरक्षित), गोविंदगंज, केसरिया, कल्याणपुर, पिपरा, मधुबन, मोतिहारी, चिरैया, ढाका, शिवहर, रीगा, बथनाहा (सुरक्षित), परिहार, सुरसंड, बाजपट्टी, सीतामढ़ी, रुन्नीसैदपुर, बेलसंड, हरलाखी, बेनीपट्टी, खजौली, बाबूबरही, बिस्फी, मधुबनी, राजनगर (सुरक्षित), झंझारपुर, फुलपरास, लौकहा, निर्मली, सुपौल, त्रिवेणीगंज (सुरक्षित), छातापुर, नरपतगंज, रानीगंज (सुरक्षित), फारबिसगंज, अररिया, जोकीहाट, सिकटी, बहादुरगंज, ठाकुरगंज, किशनगंज, कोचाधामन, अमौर, बायसी, कसबा, बनमनखी (सुरक्षित), रुपौली, धमदाहा, पूर्णिया, कटिहार, कदवा, बलरामपुर, प्राणपुर, मनिहारी (सुरक्षित), बरारी, कोढ़ा (सुरक्षित), बिहपुर, गोपालपुर, पीरपैंती (सुरक्षित), कहलगांव, भागलपुर, सुल्तानगंज, नाथनगर, अमरपुर, धोरैया (सुरक्षित), बांका, कटोरिया (सुरक्षित), बेलहर, रामगढ़, मोहनिया (सुरक्षित), भभुआ, चैनपुर, चेनारी (सुरक्षित), सासाराम, करगहर, दिनारा, नोखा, डेहरी, काराकाट, अरवल, कुर्था, जहानाबाद, घोसी, मखदुमपुर (सुरक्षित), गोह, ओबरा, नबीनगर, कुटुंबा (सुरक्षित), औरंगाबाद, रफीगंज, गुरुआ, शेरघाटी, इमामगंज (सुरक्षित), बाराचट्टी (सुरक्षित), बोधगया (सुरक्षित), गया टाउन, टिकारी, बेलागंज, अतरी, वजीरगंज, रजौली (सुरक्षित), हिसुआ, नवादा, गोविंदपुर, वारसलिगंज, सिकंदरा (सुरक्षित), जमुई, झाझा और चकाई शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल