न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘लालटेन युग में फंसे लोग बिहार में नहीं जगा सकते विकास की रौशनी’, पीएम मोदी का मुजफ्फरपुर से RJD पर तीखा वार

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुजफ्फरपुर की जनसभा में आरजेडी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि लालटेन युग वाले बिहार को विकास की रौशनी नहीं दे सकते। उन्होंने लालू शासन को जंगलराज बताते हुए भ्रष्टाचार, अपराध और अपहरण के दौर की याद दिलाई।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 30 Oct 2025 1:23:42

‘लालटेन युग में फंसे लोग बिहार में नहीं जगा सकते विकास की रौशनी’, पीएम मोदी का मुजफ्फरपुर से RJD पर तीखा वार

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (30 अक्टूबर) को मुजफ्फरपुर की जनसभा में विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो लोग बिहार को लालटेन युग में छोड़ गए, वे राज्य को बिजली और विकास की रोशनी नहीं दे सकते। पीएम मोदी ने बिना नाम लिए लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके शासन काल में बिहार जंगलराज की गिरफ्त में था, जहां अपहरण और अपराध चरम पर थे।

प्रधानमंत्री ने कहा, “बिहार का गौरव बढ़ाना, यहां की मधुर बोली और समृद्ध संस्कृति को देश-दुनिया तक पहुंचाना ही भाजपा और एनडीए का लक्ष्य है। जब भारत विश्व का ज्ञान और समृद्धि केंद्र था, तब बिहार उसकी आत्मा हुआ करता था। इसलिए जब हम ‘विकसित भारत’ की बात करते हैं, तो उसमें ‘विकसित बिहार’ सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है।”

RJD और कांग्रेस पर सीधा हमला

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बिहार को आगे बढ़ाने के लिए उद्योग, निवेश और स्थिर माहौल की जरूरत है, लेकिन जिनके इतिहास में जमीन कब्जाने और भ्रष्टाचार के किस्से दर्ज हैं, वे उद्योगों को जमीन कैसे देंगे? उन्होंने तीखे शब्दों में कहा, “जो लोग बिहार को लालटेन युग में छोड़ गए, वे बिजली देंगे क्या? जिन्होंने रेल को बर्बाद कर दिया, वे कनेक्टिविटी बढ़ाएंगे क्या? जिन्होंने घोटालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए, वे कानून का राज स्थापित करेंगे क्या?”

2001 के अपहरणकांड की याद दिलाई

पीएम मोदी ने अपने भाषण में 2001 के चर्चित गोलू अपहरण कांड का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौर में अपराधी खुलेआम बच्चों का अपहरण करते थे और कानून नाम की चीज केवल कागजों में थी। उन्होंने कहा, “मुजफ्फरपुर के लोग उस दर्दनाक घटना को कभी नहीं भूल सकते, जब एक मासूम बच्चे को फिरौती के लिए उठा लिया गया था और पैसे न मिलने पर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई थी। यही था वह जंगलराज, जहां डर का साया हर घर में था।”

‘कट्टा और करप्शन’ पर तंज

प्रधानमंत्री ने कहा, “जहां कट्टा चलता है, वहां कानून नहीं चलता। जहां कांग्रेस और RJD जैसी पार्टियां हों, वहां समाज में सौहार्द नहीं, केवल कटुता और अराजकता फैलती है। भ्रष्टाचार के माहौल में गरीब का अधिकार छिन जाता है और विकास का रास्ता बंद हो जाता है। कुछ ही परिवार फलते-फूलते हैं, बाकी जनता बदहाली में जीती है।”

मोदी ने जनता से अपील की कि वे बिहार को फिर कभी उस अंधेरे युग में लौटने न दें, जहां अपराध, भ्रष्टाचार और परिवारवाद ने राज्य के भविष्य को बंधक बना रखा था। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने बिहार को विकास की दिशा में आगे बढ़ाया है, और अब यही रफ्तार ‘विकसित बिहार’ के निर्माण की कुंजी बनेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया