न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चुनाव नहीं, सेवा की राजनीति: बिहार चुनाव से पहले पवन सिंह ने कहा – “मैं भाजपा का सच्चा सिपाही हूं”

हाल ही में भाजपा में दोबारा शामिल हुए पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर अपने राजनीतिक इरादों को स्पष्ट करते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी को चुनाव लड़ने के लिए नहीं, बल्कि संगठन की सेवा के लिए ज्वाइन किया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 11 Oct 2025 1:52:39

चुनाव नहीं, सेवा की राजनीति: बिहार चुनाव से पहले पवन सिंह ने कहा – “मैं भाजपा का सच्चा सिपाही हूं”

नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और गायक पवन सिंह ने बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल मचा दी है। हाल ही में भाजपा में दोबारा शामिल हुए पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर अपने राजनीतिक इरादों को स्पष्ट करते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी को चुनाव लड़ने के लिए नहीं, बल्कि संगठन की सेवा के लिए ज्वाइन किया है।

पवन सिंह ने एक्स (ट्विटर) पर गृह मंत्री अमित शाह के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “मैंने भाजपा चुनाव लड़ने के लिए नहीं, बल्कि संगठन की सेवा के लिए ज्वाइन की है। मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूं और रहूंगा।”

पवन सिंह के इस बयान पर सोशल मीडिया पर मिले-जुले रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। कुछ यूजर्स ने उनकी निष्ठा की सराहना की, तो कई लोगों ने तंज कसते हुए पूछा कि अगर इस बार भी टिकट नहीं मिला तो क्या करेंगे। कुछ यूजर्स ने उनके निजी विवादों को भी इस चर्चा से जोड़ते हुए कहा कि इसी वजह से भाजपा शायद उन्हें टिकट न दे।

पत्नी ज्योति सिंह और प्रशांत किशोर की मुलाकात से बढ़ी चर्चाएं

इधर, पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह को हाल ही में जनसुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर के साथ देखा गया, जिससे राजनीतिक हलचल तेज हो गई। हालांकि, ज्योति सिंह ने मीडिया से बातचीत में चुनाव लड़ने की बात से इनकार किया और कहा कि उनका किसी भी दल से टिकट लेने का इरादा नहीं है।

भाजपा ने अभी तक बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की है। इस बीच, पवन सिंह का बयान ऐसे समय में आया है जब संभावित सीटों को लेकर कयास जारी हैं। चर्चाओं के अनुसार, उन्हें आरा सीट से उम्मीदवार बनाए जाने की संभावना जताई जा रही है, लेकिन अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

भोजपुरी समाज के सम्मान के लिए काम करूंगा

2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा से टिकट न मिलने के बाद पवन सिंह ने काराकाट सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था। हालांकि, इस सीट पर भाकपा (माले) के प्रत्याशी राजा राम सिंह ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद पवन सिंह ने कुछ समय राजनीति से दूरी बनाई और सितंबर 2025 में फिर से भाजपा में शामिल हो गए।

अपने सोशल मीडिया पोस्ट में पवन सिंह ने लिखा कि वे हमेशा से भाजपा की विचारधारा से जुड़े रहे हैं और उनका उद्देश्य भोजपुरी समाज के सम्मान और विकास के लिए काम करना है। उनका यह संदेश समर्थकों के बीच तेजी से वायरल हो रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप