न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘बार-बार चेकिंग से तंग आ गया था, इसलिए रौंद डाला’ — पटना में पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले आरोपी का सनसनीखेज कबूलनामा

पटना में वाहन चेकिंग के दौरान स्कॉर्पियो सवार युवकों ने तीन पुलिसकर्मियों को कुचल दिया। आरोपी निखिल ने कबूल किया कि वह बार-बार हो रही चेकिंग से परेशान था, इसलिए जानबूझकर कार पुलिस पर चढ़ा दी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 13 Jun 2025 12:59:24

‘बार-बार चेकिंग से तंग आ गया था, इसलिए रौंद डाला’ — पटना में पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले आरोपी का सनसनीखेज कबूलनामा

बिहार की राजधानी पटना में अटल पथ पर वाहन चेकिंग के दौरान स्कॉर्पियो सवार युवकों ने पुलिसकर्मियों को कुचल डाला, जिससे एक महिला कांस्टेबल की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, दो अन्य पुलिस अधिकारी भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद, मौके पर हड़कंप मच गया और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान इन आरोपियों ने खुलासा किया कि आखिर क्यों उन्होंने पुलिस को देखकर गाड़ी नहीं रोकी बल्कि जानबूझकर वाहन उन पर चढ़ा दिया।

पुलिस टीम अटल पथ पर बुधवार की सुबह नियमित गाड़ियों की जांच कर रही थी, तभी एक तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियो को रुकने का इशारा किया गया। लेकिन कार सवार युवकों ने रुकने के बजाय गाड़ी की रफ्तार और बढ़ा दी और तीन पुलिसकर्मियों को बेरहमी से कुचल दिया।

कार की चपेट में आने से एसके पुरी थाने में तैनात एसआई दीपक मणि, एएसआई अवधेश कुमार और महिला कांस्टेबल कोमल गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने कांस्टेबल कोमल को मृत घोषित कर दिया।

पटना के एसएसपी अवकाश कुमार खुद मौके पर पहुंचे और तेजी से कार्रवाई करते हुए टक्कर मारने वाले दोनों मुख्य आरोपियों को हिरासत में लिया। आरोपियों की पहचान प्रॉपर्टी डीलर निखिल, अंकित और कुलदीप के रूप में हुई है। हालांकि, चौथा आरोपी राजा अब भी फरार है।

निखिल और अंकित को उसी दिन अरेस्ट कर लिया गया था, जबकि कुलदीप को अगले दिन पुलिस ने गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि स्कॉर्पियो निखिल की थी और वही वाहन चला रहा था। पूछताछ में निखिल और अंकित ने बताया कि वे पिछले कुछ दिनों से रोजाना जेपी गंगा पथ पर ड्राइव पर जाया करते थे और चेकिंग से परेशान होकर उन्होंने यह खौफनाक कदम उठाया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत