न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पटना में दर्दनाक हादसा: इंदिरा आवास की छत ढहने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

पटना के दानापुर दियारा में इंदिरा आवास योजना के तहत बने घर की छत गिरने से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। देर रात हुए इस हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और जांच के आदेश दिए हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 10 Nov 2025 8:08:43

पटना में दर्दनाक हादसा: इंदिरा आवास की छत ढहने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

पटना के दानापुर दियारा इलाके में रविवार देर रात एक भीषण हादसा हुआ। अकिलपुर थाना क्षेत्र के मानस नया पानापुर 42 पट्टी गांव में इंदिरा आवास योजना के तहत बने एक घर की छत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के वक्त पूरा परिवार घर के अंदर सो रहा था। छत गिरने से गृहस्वामी समेत एक ही परिवार के पांच सदस्य मलबे में दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे। सबकी मदद से मलबा हटाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पांचों लोगों के शव मलबे से निकाले गए। इस दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे गांव को शोक में डूबा दिया।

पूर्व प्रमुख सीपी सिंह ने बताया कि जिस मकान की छत गिरी, वह इंदिरा आवास योजना के तहत बना हुआ था। उन्होंने कहा कि यह हादसा काफी दर्दनाक है और गरीब परिवार का पूरा सहारा छिन गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान गृहस्वामी बबलू खान (32 वर्ष), उनकी पत्नी रौशन खातून (30 वर्ष), पुत्र मो. चांद (10 वर्ष), पुत्री रूक्खशार (12 वर्ष) और चांदनी (2 वर्ष) के रूप में हुई है। सभी रात को घर के अंदर सो रहे थे, तभी करीब रात 10 बजे मकान की छत अचानक ढह गई। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से मलबा हटाने का काम शुरू किया गया। लेकिन जब तक परिजन को निकाला गया, तब तक सभी की मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है और लोग इस दर्दनाक घटना से गहराई से व्यथित हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया