न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पटना में फिर बढ़ने लगे कोरोना के मामले, AIIMS के डॉक्टर और दो नर्स समेत 6 नए मरीज मिले

पटना में कोरोना मामलों में फिर तेजी आई है। AIIMS पटना के डॉक्टर और दो नर्स समेत 6 नए मरीज मिले हैं। अब तक कुल 8 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में है और जांच तेज कर दी गई है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 28 May 2025 3:33:16

पटना में फिर बढ़ने लगे कोरोना के मामले, AIIMS के डॉक्टर और दो नर्स समेत 6 नए मरीज मिले

राजधानी पटना में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में एक बार फिर से वृद्धि देखने को मिल रही है। पहले जहां दो संक्रमित मरीज सामने आए थे, अब मंगलवार को छह नए मामलों की पुष्टि हुई है। इस प्रकार कुल मरीजों की संख्या अब आठ हो गई है। खास बात यह है कि इन सभी मरीजों की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं पाई गई है। मंगलवार को जिन 6 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, उनमें पटना एम्स (AIIMS) के एक डॉक्टर और दो नर्सें भी शामिल हैं।

इसके अलावा, पटना के आरपीएस मोड़ क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, भागवत नगर टीवी टावर के पास रहने वाले एक 46 वर्षीय व्यक्ति तथा फतुहा के मिर्जापुर नोहटा इलाके के एक 32 वर्षीय युवक की भी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। बिहार के अन्य जिलों की बात करें तो अब तक किसी अन्य जिले से संक्रमण के नए मामले सामने नहीं आए हैं। वर्तमान में सभी आठों मरीज पटना जिले के ही हैं।

भागवत नगर के जिस व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई, उन्हें खांसी, सर्दी और बुखार की शिकायत थी। वहीं, फतुहा से आया युवक आंख की सर्जरी के लिए एनएमसीएच अस्पताल में भर्ती हुआ था। सर्जरी से पूर्व की जाने वाली विभिन्न जांचों के दौरान जब उसका कोविड टेस्ट हुआ, तो वह पॉजिटिव निकला। इस तरह, पटना में लगातार कोरोना के मामलों में इजाफा होता जा रहा है, जिससे स्वास्थ्य महकमे की चिंता भी बढ़ने लगी है।

पुलिसकर्मियों के भी लिए गए सैंपल, पीएम मोदी के दौरे को लेकर सुरक्षा अलर्ट

दूसरी ओर, आगामी गुरुवार यानी 29 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना आने वाले हैं। उनके दौरे को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिसकर्मियों की भी कोरोना जांच करवाई जा रही है। मंगलवार, 27 मई को पटना पुलिस लाइन में 16 पुलिसकर्मियों के सैंपल लिए गए। हालांकि, अब तक उनकी रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं हुई है।

एनएमसीएच अस्पताल के अधीक्षक डॉ. रश्मि प्रसाद ने जानकारी दी कि अस्पताल में भागवत नगर और फतुहा से आए दो मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एनएमसीएच में कोरोना मरीजों के इलाज हेतु 100 बेड की व्यवस्था की गई है। हाल ही में, 17 मई को बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय द्वारा इस नए भवन का उद्घाटन किया गया था, जिसे विशेष रूप से कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित किया गया है। भवन में अधिकतर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और बाकी एक-दो दिनों में पूरी हो जाएंगी।

माइक्रोबायोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. संजय कुमार और औषधि विभाग के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह को कोरोना के इलाज से जुड़ी गतिविधियों का नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। अधीक्षक के अनुसार, अस्पताल में पीपीई किट, मास्क, हैंडवॉश आदि की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है ताकि मरीजों और स्टाफ दोनों की सुरक्षा बनी रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत