न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तौसीफ ने किया चंदन मर्डर का इकबाल-ए-जुर्म, शेरू ने दी थी सुपारी; 9 अपराधी वारदात में शामिल

तौसीफ ने पारस अस्पताल में कैदी चंदन मिश्रा की हत्या का इकबाल-ए-जुर्म किया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि कुल 9 अपराधी हत्या की साजिश में शामिल थे। सुपारी शेरू सिंह ने दी थी और योजना निशू के घर पर बनाई गई थी। पुलिस की छापेमारी जारी है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 23 Jul 2025 10:18:38

तौसीफ ने किया चंदन मर्डर का इकबाल-ए-जुर्म, शेरू ने दी थी सुपारी; 9 अपराधी वारदात में शामिल

पारस अस्पताल में सजायाफ्ता कैदी चंदन मिश्रा की हत्या के मुख्य आरोपी तौसीफ उर्फ बादशाह ने पुलिस पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस रिमांड के पहले ही दिन, मंगलवार को तौसीफ ने हत्या में शामिल सभी अपराधियों की जानकारी दी। जांच में सामने आया है कि इस साजिश में कुल नौ लोग शामिल थे, जिनकी पहचान कर ली गई है। फिलहाल फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी अभियान चला रही हैं। सूत्रों की मानें तो तौसीफ ने बताया कि वारदात के बाद बलवंत ने पश्चिम बंगाल की पुरुलिया जेल में बंद शेरू सिंह को इसकी जानकारी दी थी।

पहले चुप रहा, फिर उगला सच

पूछताछ की शुरुआत में तौसीफ ने बोलने से इनकार किया, लेकिन लगातार प्रयास के बाद उसने राज उगलने शुरू कर दिए। बताया गया कि प्रत्येक शूटर को पांच-पांच लाख रुपये देने का वादा किया गया था। हत्या की सुपारी शेरू सिंह द्वारा दी गई थी, जबकि बाकी के शूटरों को बलवंत लेकर आया था। सभी ने मिलकर निशू के घर पर बैठकर हत्या की योजना बनाई थी।

तौसीफ की निशानदेही पर तेज हुई कार्रवाई

एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि तौसीफ के बताए स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। शुरुआती जांच में यह मामला गैंगवार से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। मंगलवार सुबह तौसीफ को बेऊर जेल से निकालकर एक गुप्त स्थान पर ले जाकर पूछताछ की गई। वहीं, उसके गिरोह के बारे में भी गहराई से सवाल-जवाब किए गए। पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह पारस अस्पताल में अपने मौसेरे भाई निशू के इलाज के दौरान कई दिनों तक रहा था, जिससे उसे अस्पताल की व्यवस्था और अंदरूनी जानकारी मिल गई थी। अस्पताल के स्टाफ से भी उसकी जान-पहचान हो गई थी, इसी कारण वारदात के दिन उसे किसी ने नहीं रोका।

बलवंत और तौसीफ होंगे आमने-सामने

अब पुलिस बलवंत को भी रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है ताकि तौसीफ और बलवंत को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जा सके। इससे पुलिस को हत्या की साजिश के और भी अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।

वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

इस केस में गिरफ्तार आरोपी अभिषेक की निशानदेही पर मंगलवार शाम को वह बाइक बरामद की गई, जिससे शूटर पारस अस्पताल पहुंचे थे। बाइक दानापुर के हाथीखाना मोड़ के पास सड़क किनारे छिपाकर रखी गई थी। हत्या के बाद अभिषेक भी इसी बाइक से फरार हुआ था। एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की पूछताछ में यह महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप