न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार विधानसभा में नीतीश और तेजस्वी के बीच तीखी बहस, CM बोले- 'तुम्हारे माता-पिता के राज में क्या होता था?'

बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच एसआईआर प्रक्रिया को लेकर तीखी बहस हुई। तेजस्वी ने चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर सवाल उठाए, जबकि नीतीश ने उनके माता-पिता के शासन पर निशाना साधा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 23 Jul 2025 1:05:29

बिहार विधानसभा में नीतीश और तेजस्वी के बीच तीखी बहस, CM बोले- 'तुम्हारे माता-पिता के राज में क्या होता था?'

बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र के तीसरे दिन (बुधवार) मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। चर्चा का विषय बना एसआईआर (SIR) और उससे जुड़ी प्रक्रिया। तेजस्वी यादव ने सदन में जोर देते हुए कहा कि एसआईआर पर चर्चा की जानी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे एसआईआर के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि चुनाव आयोग द्वारा अपनाई जा रही प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे हैं, जो उनके अनुसार सही नहीं है।

तेजस्वी ने सवाल किया कि जब 2003 से चुनाव इसी आधार पर हो रहा है, तो क्या उन चुनावों की वैधता पर सवाल नहीं उठना चाहिए? क्या इसका यह मतलब है कि नीतीश कुमार फर्जी तरीके से मुख्यमंत्री बने हैं? उन्होंने चुनाव आयोग का हवाला देते हुए कहा कि जब आयोग ने खुद माना है कि वेरिफिकेशन में कोई घुसपैठिया नहीं मिला, तो फिर बीजेपी कैसे दावा कर रही है कि घुसपैठिए मौजूद हैं?

तेजस्वी के बयान के बाद नीतीश कुमार का गुस्सा फूट पड़ा। वे अपनी सीट से खड़े हो गए और तेजस्वी पर सीधा हमला बोला। नीतीश बोले, "तुम्हारे माता-पिता के राज में क्या होता था? तब बिहार की क्या हालत थी? और 2005 के बाद क्या स्थिति बनी, वो भी देख लो।"

मुख्यमंत्री यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा, "तुम पहले बैठो... तुम्हारे माता-पिता के समय कोई विकास का काम नहीं हुआ। हमने महिलाओं के लिए, समाज के लिए, कानून-व्यवस्था के लिए काम किया है। पहले महिलाएं शाम को घर से नहीं निकल पाती थीं, हमने वो बदला है।"

नीतीश ने तेजस्वी को ‘बच्चा’ बताते हुए तंज कसा। उन्होंने कहा कि उस दौर में कितना बुरा हाल था, आज की स्थिति देखो। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान सदन में भारी शोरगुल और हंगामा होता रहा। विपक्षी दलों ने जमकर विरोध किया और स्थिति और गर्मा गई।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत