न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सदन में नीतीश कुमार का RJD पर प्रहार, कहा – अब कभी आपके साथ नहीं आएंगे, विपक्ष ने किया पलटवार

बिहार विधानसभा में सीएम नीतीश कुमार ने आरजेडी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि अब कभी आरजेडी के साथ नहीं जाएंगे। आरजेडी ने भी जवाबी हमला बोला। सदन में नीतीश कुमार ने अपने विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य और एक्सप्रेस-वे परियोजनाओं की उपलब्धियों का विस्तृत जिक्र किया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 04 Dec 2025 2:43:00

सदन में नीतीश कुमार का RJD पर प्रहार, कहा – अब कभी आपके साथ नहीं आएंगे, विपक्ष ने किया पलटवार

बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज (गुरुवार) चौथा दिन है। सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र को चेतावनी देते हुए कहा कि पहले हम आप लोगों के साथ सहयोग करते रहे, लेकिन जब आप लोग गड़बड़ करने लगे तो हमने दूरी बना ली। सीएम ने स्पष्ट कहा, “अब कभी आपके साथ नहीं आएंगे। आप लोग गड़बड़ करते हैं।”

आरजेडी का पलटवार

नीतीश कुमार के बयान पर आरजेडी ने भी कड़ा जवाब दिया। पार्टी के सचेतक कुमार सर्वजीत ने कहा, “आपकी कौन सी बात हम मानें? जब आप हमारे साथ होते हैं तो कहते हैं कि बीजेपी संविधान खत्म कर देगी, और जब बीजेपी के साथ जाते हैं तो कहते हैं कि केंद्र सरकार बिहार का सहयोग कर रही है।”

नीतीश कुमार ने गिनाए अपने कार्यों का ब्योरा

सदन में मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों से बिहार को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने जनता का धन्यवाद किया कि इस बार विधानसभा चुनाव में लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

सीएम ने कहा कि अब बिहार में डर का माहौल नहीं है। पहले हिंदू-मुस्लिम में झगड़े आम थे। 2005 के बाद कब्रिस्तान से लेकर मंदिर तक की घेराबंदी की गई। उन्होंने कहा कि शिक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया गया और कई नए स्कूल खोले गए। वर्तमान में बिहार में नियोजित शिक्षकों की संख्या 5 लाख 20 हजार है।

स्वास्थ्य क्षेत्र पर उन्होंने कहा कि 2006 से हॉस्पिटल में मुफ्त दवा और इलाज की सुविधा दी जा रही है। अब हर महीने पीएचसी में 11,000 से अधिक मरीज आते हैं।

बिहार में विकास के नए आयाम

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं। पीएमसीएच को 2,500 बेड का हॉस्पिटल बनाया जा रहा है, जबकि आईजीआईएमएस में 3,000 बेड का हॉस्पिटल निर्माणाधीन है। उन्होंने पुल और पुलियों के निर्माण का भी उल्लेख किया। अब बिहार के किसी भी कोने से पटना पहुंचने में महज पांच घंटे लगते हैं।

सीएम ने यह भी बताया कि बिहार में पांच एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य चल रहा है, ताकि सड़क यातायात और कनेक्टिविटी और बेहतर हो सके।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत