न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नीतीश कुमार ने नतीजों से पहले पंडित नेहरू को किया याद, RJD ने जताई बदलाव की उम्मीद

बिहार चुनाव के नतीजों से पहले नीतीश कुमार ने पंडित नेहरू को याद किया। आरजेडी और पप्पू यादव ने बदलाव की उम्मीद जताई और भाजपा पर निशाना साधा। पढ़ें पूरी चुनाव अपडेट और नेताओं के बयान।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 14 Nov 2025 8:28:47

नीतीश कुमार ने नतीजों से पहले पंडित नेहरू को किया याद, RJD ने जताई बदलाव की उम्मीद

बिहार चुनाव का परिणाम आज सामने आने वाला है। इसके पहले आरजेडी के नेता मनोज झा ने जीत का दावा करते हुए सभी एग्जिट पोल्स को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि यह सब केवल पूंजी और सत्ता का खेल है। झा ने जोर देकर कहा, "मैं एग्जिट पोल पर विश्वास नहीं करता। दोपहर तक सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। तेजस्वी यादव की अगुवाई में बिहार बदलाव की ओर अग्रसर है।" उन्होंने बिहार को उम्मीद और सकारात्मक परिवर्तन का प्रतीक बताया और कहा कि नतीजे आने तक स्थिति साफ हो जाएगी।

इसी बीच, समाजवादी नेता पप्पू यादव ने भी चुनाव में बदलाव की संभावना जताई। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी बिना झूठ और मनी पावर के चुनाव नहीं जीत सकती। पप्पू यादव ने कहा, "लोग अब बदलाव चाहते हैं। एनडीए के खिलाफ जनता में गुस्सा साफ देखा जा सकता है। महिलाओं और युवाओं ने महागठबंधन के पक्ष में मतदान किया है। भाजपा ने कोशिश की कि नीतीश कुमार के बिना ही सरकार बनाई जाए, लेकिन जनता ने उन्हें सत्ता से बाहर करने का संदेश दिया।"

नीतीश कुमार ने पंडित नेहरू को दी श्रद्धांजलि

नतीजों से पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को याद किया। नेहरू जी की जयंती के अवसर पर उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, "भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।"

नीतीश कुमार की सेहत को लेकर चुनाव प्रचार से पहले कई दावे किए गए थे कि वे ठीक नहीं हैं, लेकिन प्रचार के दौरान उन्होंने सक्रिय भागीदारी दिखाई। बारिश में भी वे खुली जीप में रोड शो करते नजर आए। इसके बावजूद तेजस्वी यादव और विपक्षी नेताओं ने उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर सवाल उठाए, लेकिन नीतीश ने अपने प्रदर्शन से सबको चौंका दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले-  'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले- 'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह