न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

CM नीतीश आज नवादा दौरे पर, रजौली में फ्लोटिंग सोलर प्लांट का करेंगे निरीक्षण, विकास योजनाओं की दे सकते हैं सौगात

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज नवादा जिले के रजौली में फुलवरिया डैम और फ्लोटिंग सोलर प्लांट का निरीक्षण करेंगे। विकास परियोजनाओं और पर्यटन संभावनाओं की समीक्षा करेंगे। जिलेवासियों के लिए नई योजनाओं की सौगात और बच्चों, जीविका दीदियों से संवाद कार्यक्रम भी आयोजित होगा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 12 Dec 2025 9:04:32

CM नीतीश आज नवादा दौरे पर, रजौली में फ्लोटिंग सोलर प्लांट का करेंगे निरीक्षण, विकास योजनाओं की  दे सकते हैं सौगात

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज (शुक्रवार) नवादा जिले के रजौली प्रखंड के हरदिया पंचायत स्थित फुलवरिया डैम का दौरा करेंगे और जिले में चल रही विकास परियोजनाओं का अवलोकन करेंगे।

बिहार-झारखंड सीमा के समीप स्थित यह डैम न केवल मछली पालन के लिए जाना जाता है, बल्कि यहां फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट परियोजना पर भी काम चल रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस परियोजना का निरीक्षण करेंगे और इसके अलावा इलाके में पर्यटन विकास और अन्य विकास योजनाओं की संभावनाओं का जायजा लेंगे।

मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श भी करेंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। रजौली अनुमंडल के निकट चिरैला में हेलीपैड का निर्माण किया गया है। अनुमानित समय अनुसार मुख्यमंत्री सुबह करीब साढ़े दस बजे रजौली पहुंचेंगे। इसके बाद वह जिले के विभिन्न स्थानों का दौरा करेंगे और विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे।

सीएम रजौली स्थित एक आवासीय विद्यालय का भी दौरा करेंगे, जहां वह वहां पढ़ रहे बच्चों से संवाद करेंगे। इसके साथ ही जीविका दीदियों से बातचीत का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर स्टाल भी लगाए गए हैं।

इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस वर्ष 10 फरवरी 2025 को रजौली स्थित करीगांव का दौरा कर चुके हैं, जहां उन्होंने कई विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया था।

इस बार भी जिलेवासियों की नजरें सीएम पर टिकी हैं और उन्हें विकास योजनाओं की सौगात मिलने की उम्मीद है। रजौली में कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और जगह-जगह पुलिस व सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड

आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव

दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें

ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी

संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त

मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती

‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR

दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा

पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू

केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया