न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना: सीएम नीतीश ने सुपौल की 27 हजार महिलाओं के खाते में ट्रांसफर किए 27 करोड़ रुपए

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत सुपौल की 27 हजार महिलाओं के खातों में 27 करोड़ रुपए का ट्रांसफर किया। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को रोजगार और उद्यमिता के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है। राज्य की 1 लाख महिला लाभुकों को 10,000 रुपये प्रारंभिक राशि और आवश्यकतानुसार 2 लाख रुपये तक अतिरिक्त सहायता का लाभ मिलेगा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 28 Nov 2025 4:38:00

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना: सीएम नीतीश ने सुपौल की 27 हजार महिलाओं के खाते में ट्रांसफर किए 27 करोड़ रुपए

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 1 लाख महिला लाभुकों को प्रति लाभुक 10,000 रुपये की दर से कुल 100 करोड़ रुपए का वितरण कार्यक्रम पटना से लाइव प्रसारण के माध्यम से आयोजित किया। समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में भी इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

इस योजना का उद्देश्य राज्य के हर परिवार की एक महिला को आर्थिक सहायता प्रदान करके उसे रोजगार की दिशा में प्रेरित करना है। राज्य सरकार की इस पहल से सभी समुदाय और वर्ग की महिलाएं योजना का लाभ उठा सकती हैं। महिलाओं को अपनी पसंद का व्यवसाय या रोजगार शुरू करने के लिए प्रारंभिक राशि 10,000 रुपये दी जा रही है।

आगे की प्रक्रिया में आवश्यकता और प्रदर्शन के आधार पर दो लाख रुपये तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता का प्रावधान है। इसके अलावा, लाभुकों को राज्य में सक्रिय 11 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) और 1 करोड़ 40 लाख जीविका दीदियों की संगठनात्मक व्यवस्था से मार्गदर्शन और समर्थन मिलेगा।

योजना के तहत समूह से वंचित परिवारों को भी स्वयं सहायता समूहों में जोड़ा जा रहा है। इसका उद्देश्य महिलाओं को रोजगार और उद्यमिता के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना के माध्यम से न केवल महिला सशक्तिकरण को बल मिलेगा, बल्कि राज्य एवं देश की आर्थिक प्रगति में भी योगदान मिलेगा।

सुपौल जिले में अब तक लगभग 3 लाख परिवारों को प्रति लाभुक 10,000 रुपये की दर से राशि प्रदान की जा चुकी है। इस कार्यक्रम में आज लगभग 27 हजार महिलाओं के खातों में कुल 27 करोड़ रुपये का ट्रांसफर किया गया। आगामी चरण में शेष परिवारों को भी इस योजना का लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी सावन कुमार और उप विकास आयुक्त सारा अशरफ ने योजना से लाभान्वित सभी महिलाओं को बधाई दी और उन्हें स्वावलंबन और आर्थिक विकास के मार्ग पर आगे बढ़ने का प्रोत्साहन दिया। कार्यक्रम में जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक दीपक कुमार यादव, जिला संचार प्रबंधक विवेक महाजन, जिला अधिप्राप्ति प्रबंधक रवि शेखर सिंह, जिला प्रबंधक रवि कुमार, मु. अजहर, प्रखंड परियोजना प्रबंधक मु. मिर्जा आजाद बैग, अशोक कुमार, अजय कुमार, गायत्री देवी सहित सैकड़ों जीविका दीदियां उपस्थित रहीं।

जिला मुख्यालय सहित सभी 11 प्रखंडों, 42 संकुल संघों और 2,148 ग्राम संगठनों में इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। वेब-कास्ट के माध्यम से लगभग 78 हजार से अधिक जीविका दीदियों ने इस कार्यक्रम को देखा और सुना।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया