न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार में चुनाव से पहले नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान, अब 125 यूनिट बिजली फ्री, आम जनता को मिली बड़ी राहत

बिहार चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा ऐलान करते हुए राज्य के 1.67 करोड़ घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की घोषणा की। इसके साथ ही सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए हर घर पर सोलर पैनल लगाने की योजना भी शुरू की जाएगी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 17 Jul 2025 8:24:43

बिहार में चुनाव से पहले नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान, अब 125 यूनिट बिजली फ्री, आम जनता को मिली बड़ी राहत

बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं और जैसे-जैसे चुनावी तारीखें नजदीक आ रही हैं, राज्य सरकार की ओर से जनता के हित में बड़ी घोषणाएं भी सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिजली उपभोक्ताओं को एक ऐसी सौगात दी है, जो न सिर्फ उनके मासिक खर्च को कम करेगी बल्कि उन्हें आत्मनिर्भरता की ओर भी प्रेरित करेगी।

राज्य सरकार ने ऐलान किया है कि बिहार में अब 125 यूनिट तक बिजली बिल्कुल मुफ्त दी जाएगी। यह खबर उन लाखों आम लोगों के लिए एक राहत की सांस जैसी है जो हर महीने बिजली के बिल की चिंता में रहते हैं। खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस फैसले की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर साझा की और इसे जनता के साथ अपनी प्रतिबद्धता का प्रमाण बताया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लिखा, "हमलोग शुरू से ही सस्ती दरों पर सभी को बिजली उपलब्ध करा रहे हैं। अब हमने तय किया है कि 1 अगस्त, 2025 से यानी जुलाई माह के बिल से ही राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली का कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा।" उन्होंने इस योजना को प्रदेश के 1 करोड़ 67 लाख परिवारों के लिए लाभकारी बताया, जिससे उनके मासिक बजट पर सीधा असर पड़ेगा और जीवन थोड़ा आसान हो सकेगा।

छतों पर लगेगा सोलर पैनल, राज्य सरकार उठाएगी खर्च

मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि इस योजना के अगले चरण में हर घर की छत या नजदीकी सार्वजनिक स्थल पर सौर ऊर्जा संयंत्र (Solar Power Plant) लगाने की योजना है। यह कार्य अगले तीन वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है और इसके लिए घरेलू उपभोक्ताओं से सहमति ली जाएगी। इसका उद्देश्य यह है कि राज्य अपने बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भर बन सके और हर घर को स्वच्छ व टिकाऊ ऊर्जा स्रोत से जोड़ा जा सके।

विशेष रूप से कुटीर ज्योति योजना के तहत अत्यंत गरीब परिवारों के लिए सरकार सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने का पूरा खर्च खुद वहन करेगी। अन्य उपभोक्ताओं के लिए भी सरकार उचित सहयोग देगी ताकि कोई भी इस योजना से वंचित न रह जाए।

मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि इस योजना के माध्यम से अगले तीन वर्षों में बिहार में करीब 10,000 मेगावाट तक सौर ऊर्जा का उत्पादन संभव हो पाएगा, जो राज्य की ऊर्जा जरूरतों को एक स्थायी समाधान देगा और पर्यावरण के लिहाज से भी फायदेमंद होगा।

नीतीश सरकार के इस फैसले को महज एक चुनावी घोषणा नहीं, बल्कि जनता के जीवन में राहत और स्थायित्व लाने वाला कदम माना जा रहा है। इससे न केवल बिजली उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा, बल्कि राज्य ऊर्जा क्षेत्र में एक क्रांतिकारी बदलाव की ओर भी बढ़ेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप