न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नितिन नबीन का राहुल गांधी पर तीखा वार, बोले– 'विदेश में भी देश की छवि को किया धूमिल'

पटना में जनसभा के दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने विदेश में भारत की छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और बीजेपी की विजय यात्रा का संकल्प दोहराया।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 23 Dec 2025 6:19:41

नितिन नबीन का राहुल गांधी पर तीखा वार, बोले– 'विदेश में भी देश की छवि को किया धूमिल'

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन मंगलवार को पहली बार पटना पहुंचे, जहां एयरपोर्ट से एक भव्य रोड शो निकाला गया। इसके बाद उन्होंने एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा और उन्हें "पार्ट टाइम नेता" करार दिया।

जनसभा के दौरान नितिन नबीन ने कहा, “कुछ लोग हैं जो राजनीति को केवल शौक समझते हैं, जैसे राहुल गांधी। देश में रहते हैं तो चुप रहते हैं, लेकिन जैसे ही विदेश पहुंचते हैं, भारत के खिलाफ बोलने लगते हैं। हाल ही में वे जर्मनी गए थे, वहां भी जाकर उन्होंने देश की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला बयान दिया। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।”

पहली बार कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में पटना आगमन, जताया नेतृत्व का आभार

पटना आगमन पर नितिन नबीन ने अपने पार्टी नेतृत्व के प्रति गहरी कृतज्ञता प्रकट की। उन्होंने कहा, “पाटलिपुत्र की यह पुण्यभूमि हमेशा नए संकल्पों को जन्म देती है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया।”

‘पंचायत से संसद’ तक भगवा लहराने का संकल्प

नितिन नबीन ने हाल ही में महाराष्ट्र, गोवा और अरुणाचल प्रदेश में हुए निकाय चुनावों में बीजेपी की जीत को ऐतिहासिक बताया और कहा कि पार्टी अब बंगाल से केरल तक विजय का परचम लहराएगी। उन्होंने कहा, “गृह मंत्री अमित शाह का यह सपना है कि जब देश की पंचायत से लेकर संसद तक भगवा ध्वज लहराएगा, तभी हमारा स्वर्ण युग आएगा। यह कोई कल्पना नहीं, यह हमारी योजना और प्रतिबद्धता का हिस्सा है।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि बीजेपी वह पार्टी है जो किसी को भी बूथ लेवल से उठाकर केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंचाने की क्षमता रखती है, बशर्ते मेहनत और समर्पण में कोई कमी न हो।

नीतीश-मोदी के नेतृत्व को बताया परिवर्तनकारी

सभा में बोलते हुए नितिन नबीन ने कहा कि बिहार की जनता ने जो बहुमत देकर बीजेपी को समर्थन दिया है, वह प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मजबूत नेतृत्व की जीत है।

“बिहार आज विकास की नई राह पर है, और इसी का परिणाम है कि बाकी राज्यों में भी बीजेपी की पकड़ मजबूत हो रही है।”

पिता को दी श्रद्धांजलि, कार्यकर्ताओं का जताया आभार

भावुक होते हुए नितिन नबीन ने अपने पिता स्व. नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा को भी याद किया। उन्होंने कहा,“राजनीति की विरासत मुझे पिता जी से मिली, लेकिन जो मूल संस्कार, कार्यकर्ताओं के साथ खड़ा रहने की सीख उन्होंने दी, वह मेरी सबसे बड़ी पूंजी है। आज जो कुछ भी हूं, उसमें मेरे हर कार्यकर्ता की भूमिका है। उन सभी का मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।”

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई में कैप्टन स्मित पर हमला करने वाले को-पायलट की हुई पहचान, ओमान का रहने वाला है हमाम अल-हमामी
फ्लाईदुबई में कैप्टन स्मित पर हमला करने वाले को-पायलट की हुई पहचान, ओमान का रहने वाला है हमाम अल-हमामी
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया