न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार: आज NDA विधायक दल की बैठक, कल गांधी मैदान में नीतीश कुमार लेंगे सीएम पद की शपथ

बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज एनडीए विधायक दल की बैठक होगी। इसमें नीतीश कुमार को नेता चुना जाएगा और कल गांधी मैदान में वे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। जदयू और भाजपा की बैठकें भी आज आयोजित होंगी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 19 Nov 2025 7:59:59

बिहार: आज NDA विधायक दल की बैठक, कल गांधी मैदान में नीतीश कुमार लेंगे सीएम पद की शपथ

बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में एनडीए विधायक दल का नेता आज बुधवार को चुना जाएगा। विधानसभा के विस्तारित भवन के सेंट्रल हॉल में अपराह्न तीन बजे एनडीए विधायक दल की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें मुख्यमंत्री पद के लिए नीतीश कुमार को नेता चुना जाएगा। इसके अगले दिन यानी गुरुवार को गांधी मैदान में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों की भी शपथ होगी। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति भी शामिल होंगे।

जदयू और भाजपा की बैठकें आज

शपथ ग्रहण समारोह से पहले, बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में सुबह 11 बजे जदयू विधायकों की बैठक होगी। इसमें जदयू विधायक दल का नेता चुना जाएगा। वहीं, भाजपा विधायक दल की बैठक पार्टी प्रदेश कार्यालय के अटल सभागार में सुबह 10 बजे आयोजित की जाएगी, जिसमें पार्टी के 89 नवनिर्वाचित विधायक शामिल होंगे। भाजपा ने बिहार में विधायक दल का नेता चुनने के लिए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इसके साथ ही केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को सह-पर्यवेक्षक बनाया गया है। दोनों मंगलवार की रात पटना पहुंच चुके हैं।

गृहमंत्री अमित शाह आज शाम पटना पहुंचेगे। वहीं, बिहार भाजपा के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान मंगलवार को ही पटना पहुँच चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने समारोह की तैयारियों का जायजा लिया

मंगलवार की शाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गांधी मैदान पहुँचे और शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने मंच पर अतिथियों के बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा और अन्य सुविधाओं का विस्तृत जायजा लिया। समारोह में अतिथियों, नवनिर्वाचित विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के बैठने की व्यवस्था के बारे में अधिकारियों ने उन्हें पूरी जानकारी दी।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए। निरीक्षण में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री विजय कुमार चौधरी, नितिन नवीन, संजय सरावगी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और डीजीपी विनय कुमार उपस्थित थे।

17वीं बिहार विधानसभा का विघटन

बुधवार को 17वीं बिहार विधानसभा भंग कर दी जाएगी। इसके लिए प्रस्ताव पर सोमवार को राज्य कैबिनेट ने मंजूरी दी थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने विधानसभा विघटन की अनुशंसा का पत्र राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां को सौंपा।

भाजपा विधायक दल के नेता का चयन

बुधवार सुबह 10 बजे से होने वाली भाजपा विधायक दल की बैठक में भी नेता का चयन किया जाएगा। पार्टी के सभी 89 नवनिर्वाचित विधायक इस बैठक में शामिल होंगे। केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में केशव प्रसाद मौर्य और सह-पर्यवेक्षक के रूप में अर्जुन राम मेघवाल और साध्वी निरंजन ज्योति बैठक में मौजूद रहेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया