न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पटना: कंकड़बाग से लापता बैंक मैनेजर अभिषेक की कुएं में मिली लाश, परिजन बोले- ये महज हादसा नहीं, मर्डर है!

पटना के कंकड़बाग से लापता बैंक मैनेजर अभिषेक वरुण की लाश बेउर इलाके के कुएं में मिली। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस संदिग्ध मौत मानकर कई एंगल से जांच में जुटी है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 15 Jul 2025 11:39:11

 पटना: कंकड़बाग से लापता बैंक मैनेजर अभिषेक की कुएं में मिली लाश, परिजन बोले- ये महज हादसा नहीं, मर्डर है!

पटना में एक हंसते-खेलते परिवार की जिंदगी अचानक थम गई, जब लापता बैंक मैनेजर की लाश कुएं में मिली। ICICI लोमबार्ड में शाखा प्रबंधक के पद पर कार्यरत अभिषेक वरुण के शव ने पूरे शहर को हिला कर रख दिया। यह घटना बेउर इलाके की है, जहां पहले उनका चप्पल मिला और थोड़ी देर बाद कुएं से उनकी लाश बरामद हुई।

घरवालों की आंखों में अब सिर्फ आंसू हैं और मन में एक ही सवाल – ये कैसे हो गया? उनका दावा है कि ये कोई हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है। कंकड़बाग निवासी अभिषेक ने आखिरी बार देर रात परिजनों को फोन कर बताया था कि उनका एक्सीडेंट हो गया है। लेकिन कुछ देर बाद उनका फोन बंद हो गया। यह बात किसी अनहोनी की ओर इशारा कर रही थी, जिससे उनका परिवार पहले से ही बेचैन था।

परिजनों की शिकायत पर कंकड़बाग थाने में केस दर्ज हुआ और पुलिस की टीम ने खोजबीन शुरू की। डीएसपी पटना सदर-1 अभिनव ने बताया कि रविवार को अभिषेक को स्कूटी से बेउर की ओर जाते हुए देखा गया था। वहीं से उनकी तलाश तेज़ की गई। अभिषेक वरुण की पत्नी और बच्चे उनके साथ एक कार्यक्रम में गए थे, लेकिन बाद में उन्होंने उन्हें घर भेज दिया और खुद दोस्त के घर जाने की बात कह कर वहीं रुक गए।

पत्नी ने जब घर पहुंचकर उन्हें फोन किया, तो उन्होंने जल्द लौटने की बात कही। लेकिन फिर उनका फोन कभी नहीं बजा। इस बीच अभिषेक की मौत की खबर ने पूरे परिवार को तोड़ कर रख दिया। शव मिलने की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

फिलहाल पुलिस इसे संदिग्ध मौत मानते हुए सभी संभावित एंगल से जांच कर रही है। तकनीकी जांच से लेकर घटनास्थल की बारीकी से छानबीन की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या शहर में कहीं न कहीं अंधेरे में कोई साजिश पल रही है? क्या अभिषेक की मौत के पीछे कोई रंजिश या षड्यंत्र है? अब पूरा परिवार इंसाफ का इंतजार कर रहा है — एक ऐसे जवाब का, जो इस खामोश लाश के पीछे छिपे सच को उजागर कर सके।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप