न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मधुबनी में डिलीवरी ब्वॉय पर हमला, अज्ञात अपराधियों ने बीच सड़क पर मारी गोली

मधुबनी में जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय शिवम कुमार साहू उर्फ गोलू को अज्ञात अपराधियों ने बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस और एफएसएल टीम घटनास्थल पर जांच में जुटी है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 22 Jan 2026 9:00:56

मधुबनी में डिलीवरी ब्वॉय पर हमला, अज्ञात अपराधियों ने बीच सड़क पर मारी गोली

पंडौल: बीती रात सकरी थाना क्षेत्र में एनएच 27 पंचवटी से कन्हौली जाने वाली सड़क पर मोहनबढ़ियाम निवासी 22 वर्षीय शिवम कुमार साहू उर्फ गोलू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक, जोमैटो में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता था और उस समय किसी डिलीवरी के लिए जा रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अज्ञात अपराधियों ने शिवम कुमार को बीच रास्ते में घेर लिया और नजदीक से सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। घटनास्थल से पुलिस को मृतक की मोटरसाइकिल नहीं मिली है।

जागरण की खबर के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही सकरी थाने के थानाध्यक्ष मनोज कुमार, अपर थानाध्यक्ष दीपू कुमार और पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे। कुछ देर बाद पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार और सदर एसडीपीओ वन अमित कुमार भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक शिवम कुमार पहले अपराधिक गतिविधियों में शामिल रह चुका था। लगभग 3 साल पहले वह आर्म्स एक्ट और लूट के मामले में जेल जा चुका था। उन्होंने बताया कि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीपीओ वन अमित कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया है, जो घटना में शामिल अपराधियों की तलाश में लगी है।

एफएसएल टीम ने देर रात घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाना शुरू कर दिया। इसके साथ ही टेक्निकल सेल की मदद भी ली जा रही है, ताकि अपराधियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई में कैप्टन स्मित पर हमला करने वाले को-पायलट की हुई पहचान, ओमान का रहने वाला है हमाम अल-हमामी

आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव

दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें

ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी

संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त

मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती

‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR

दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा

लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप

केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया