न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खेमका परिवार पर टूटा कहर, 2018 में बेटे की हत्या, अब पिता को मारी गोली; सवालों में घिरी पटना की सुरक्षा व्यवस्था

पटना के मशहूर व्यवसायी गोपाल खेमका की उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। इससे पहले 2018 में उनके बेटे गुंजन खेमका की भी हत्या हुई थी। इस दोहरी वारदात से व्यापारियों में भारी आक्रोश और दहशत फैल गई है। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 05 Jul 2025 9:47:32

खेमका परिवार पर टूटा कहर, 2018 में बेटे की हत्या, अब पिता को मारी गोली; सवालों में घिरी पटना की सुरक्षा व्यवस्था

बिहार के नामचीन व्यवसायी गोपाल खेमका की शुक्रवार रात बेहद दुखद और स्तब्ध कर देने वाली घटना में उनके घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब वे कार से उतरकर घर की ओर बढ़ ही रहे थे कि पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उन्हें गोलियों से छलनी कर दिया। इस सनसनीखेज वारदात ने पटना के व्यापारिक जगत को झकझोर दिया है। गौर करने वाली बात यह है कि सात साल पहले दिसंबर 2018 में उनके बेटे गुंजन खेमका की भी दिनदहाड़े वैशाली के हाजीपुर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस समय वे फैक्ट्री जा रहे थे। बेटे की दर्दनाक मौत के सदमे से अभी तक उबर नहीं पाए परिवार को अब एक और बड़ी त्रासदी ने तोड़ दिया है। पटना के मशहूर मगध हॉस्पिटल के मालिक गोपाल खेमका की हत्या होटल पनाश के पास हुई, जिसने पूरे शहर में सनसनी फैला दी।

गोपाल खेमका की हत्या के बाद फिर से उनके बेटे गुंजन खेमका हत्याकांड की चर्चा तेज हो गई है। जब गुंजन की हत्या हुई थी, तब वे भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय नेता भी थे। घटना उस वक्त की है जब वे रोज की तरह हाजीपुर के इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित अपनी फैक्ट्री के लिए निकले थे। दिन के उजाले में, भीड़भाड़ वाले पासवान चौक के पास बदमाशों ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया और ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। इस हमले में उनके साथ मौजूद ड्राइवर भी घायल हो गया था। इससे पहले भी 2016 में उन पर जानलेवा हमला हो चुका था लेकिन उस वक्त वे किसी तरह बच निकले थे।

गुंजन हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी ड्राइवर मनोज ने बताया था कि कार फैक्ट्री गेट तक पहुंच चुकी थी। गुंजन खेमका आगे की सीट पर बैठे थे और कार के शीशे बंद थे। जैसे ही ड्राइवर उतरकर गेट खोलने लगा, वैसे ही बदमाशों ने खिड़की के पास आकर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की बौछार उनके सिर और सीने पर हुई और घटनास्थल पर ही उनकी हालत गंभीर हो गई। बदमाश बड़ी बेशर्मी से पिस्टल लहराते हुए वहां से फरार हो गए।

बेटे की हत्या के बाद गोपाल खेमका लंबे समय तक गहरे सदमे में रहे। उन्होंने सामाजिक कार्यक्रमों से दूरी बना ली थी। अब उनकी हत्या से व्यापारी वर्ग और परिजनों में भारी आक्रोश है। स्थानीय थाना महज 300 मीटर की दूरी पर था, फिर भी पुलिस देर से पहुंची, यह सवाल खड़े कर रहा है। परिजनों के अनुसार, पुलिस को सूचना मिलने के बावजूद घटनास्थल पर पहुंचने में एक घंटे से भी ज्यादा का समय लग गया, जबकि उन्होंने खुद ही खेमका को अस्पताल पहुंचाया।

पटना सेंट्रल एसपी दीक्षा ने बताया कि देर रात सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचीं, लेकिन परिजनों का कहना है कि वे रात लगभग ढाई बजे आईं और उनके अलावा कोई भी सीनियर अधिकारी नहीं आया। इससे पीड़ित परिवार और व्यापारियों में रोष और ज्यादा गहरा हो गया है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पटना पुलिस ने जांच तेज कर दी है। एसपी दीक्षा के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन कर दिया गया है। एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाने का काम शुरू कर दिया है। अब पूरा शहर इस हत्याकांड के खुलासे का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप