न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खगड़िया में दिल दहला देने वाली वारदात, बेटे ने हथौड़े से मां की हत्या की, फिर चुपचाप कर दिया अंतिम संस्कार

बिहार के खगड़िया जिले में सनसनीखेज वारदात, बेटे ने हथौड़े से मां की हत्या कर शव का चुपचाप अंतिम संस्कार किया। आरोपी हिरासत में, पुलिस और एफएसएल टीम जांच में जुटी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 25 Dec 2025 8:39:31

खगड़िया में दिल दहला देने वाली वारदात, बेटे ने हथौड़े से मां की हत्या की, फिर चुपचाप कर दिया अंतिम संस्कार

बिहार के खगड़िया जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। परबत्ता थाना क्षेत्र के खीराडीह गांव में एक बेटे ने कथित तौर पर अपनी ही मां की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोप है कि आरोपी ने हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर मां की जान ली और इसके बाद परिवार की मिलीभगत से शव का गुपचुप तरीके से दाह-संस्कार भी कर दिया। इस वारदात के बाद पूरे गांव में भय और सन्नाटे का माहौल बना हुआ है।

मृतका की पहचान, आरोपी पुलिस हिरासत में

मृत महिला की पहचान घनश्याम मंडल की 60 वर्षीय पत्नी उड़मी देवी के रूप में हुई है। इस जघन्य अपराध को अंजाम देने का आरोप उनके बेटे मंटू मंडल पर लगा है, जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मंटू मंडल तीन भाइयों और दो बहनों में से एक है। वह अपने माता-पिता के साथ ही रहता था, जबकि उसकी पत्नी फिलहाल मायके में रह रही है। उसके अन्य दोनों भाई अलग-अलग स्थानों पर रहते हैं और दोनों बहनों की शादी हो चुकी है।

घटना की रात क्या हुआ था

जागरण की खबर के अनुसार, यह वारदात मंगलवार रात को हुई। उस समय आरोपी का पिता घनश्याम मंडल घर पर मौजूद नहीं था। बताया जा रहा है कि मंटू मंडल ने किसी बहाने अपने पिता को घर से बाहर भेज दिया था। घर में मां-बेटा ही थे। इसी दौरान उड़मी देवी अपने बेटे के सिर में तेल मालिश कर रही थीं। इसी बीच किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और गुस्से में आकर मंटू ने हथौड़े से मां पर लगातार वार कर दिए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पहले भी होते थे मां-बेटे में विवाद

स्थानीय लोगों के मुताबिक, मां और बेटे के बीच आए दिन किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था। हालांकि, किसी को यह अंदाजा नहीं था कि यह विवाद इतना भयावह रूप ले लेगा। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना देने के बजाय शव का दाह-संस्कार कर दिया, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया।

देर से पहुंची पुलिस, कई सवाल खड़े

घटना की जानकारी परबत्ता थाना पुलिस को बुधवार दोपहर मिली। सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार पुलिस बल के साथ खीराडीह गांव पहुंचे। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि उड़मी देवी का अंतिम संस्कार पहले ही किया जा चुका है। पुलिस ने तत्काल घर पर मौजूद आरोपी मंटू मंडल को हिरासत में ले लिया और देर शाम तक उसके घर पर कैंप कर पूरे मामले की बारीकी से जांच की जाती रही।

एफएसएल टीम जांच में जुटी, घर किया गया सील

प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि पुलिस को समय पर सूचना क्यों नहीं दी गई और शव का अंतिम संस्कार इतनी जल्दी क्यों कर दिया गया। इन सभी बिंदुओं पर पुलिस गहन छानबीन कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस को घर के आसपास खून के धब्बे मिले हैं, जिसके बाद मकान को सुरक्षित कर पुलिस निगरानी में रखा गया है।

मानसिक बीमारी का दावा, पर सबूत नदारद

पुलिस के अनुसार, गांव के कुछ लोग आरोपी मंटू मंडल को मानसिक रूप से अस्वस्थ बता रहे हैं। हालांकि, उसके इलाज या मानसिक बीमारी से जुड़ा कोई ठोस दस्तावेज अब तक सामने नहीं आया है। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी का व्यवहार कई बार सनकी जैसा हो जाता था। घटना स्थल का निरीक्षण गोगरी के एसडीपीओ अखिलेश कुमार ने भी किया है।

पुलिस का बयान

एसडीपीओ अखिलेश कुमार ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है और प्रारंभिक जांच में शव के दाह-संस्कार की पुष्टि हुई है। पुलिस के गांव पहुंचने की भनक लगते ही कुछ स्वजन फरार बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस सभी तथ्यों को जोड़कर पूरे मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया