न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नीतीश के भरोसेमंद अफसर दिनेश राय ने छोड़ी IAS की कुर्सी, अब राजनीति में एंट्री के कयास तेज

बिहार के वरिष्ठ आईएएस दिनेश राय ने लिया VRS, जदयू से चुनाव लड़ने की अटकलें तेज़। नीतीश कुमार के करीबी रहे दिनेश राय करगहर या पश्चिम चंपारण से मैदान में उतर सकते हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 15 Jul 2025 12:09:27

 नीतीश के भरोसेमंद अफसर दिनेश राय ने छोड़ी IAS की कुर्सी, अब राजनीति में एंट्री के कयास तेज

बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले एक ऐसे नाम की चर्चा हर तरफ है, जिसे अब तक प्रशासनिक फैसलों में देखा जाता रहा—वरिष्ठ आईएएस अधिकारी दिनेश कुमार राय। अब उनके राजनीति में आने की अटकलें ज़ोर पकड़ रही हैं। नीतीश सरकार ने उनके ऐच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) के आवेदन को मंज़ूरी दे दी है। सोमवार को सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इस बाबत अधिसूचना भी जारी कर दी गई। अब जब दिनेश राय ने वर्षों की नौकरशाही के बाद कलम को अलविदा कहा है, तो लोग यह पूछने लगे हैं—क्या अब वह सियासत की ज़मीन पर उतरेंगे?

रोहतास जिले से ताल्लुक रखने वाले दिनेश राय को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सबसे करीबी अधिकारियों में गिना जाता रहा है। यही वजह है कि चर्चा है कि वह अब जदयू के बैनर तले राजनीति में कदम रख सकते हैं।

VRS लेने से पहले वे राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव पद पर तैनात थे। हाल ही में उनका प्रमोशन भी हुआ था, लेकिन उसके बाद अचानक वीआरएस के लिए आवेदन कर देना, राजनीतिक हलकों में कई सवाल खड़े कर गया। इससे पहले वे पश्चिम चंपारण के डीएम भी रह चुके हैं और नीतीश कुमार के आप्त सचिव के तौर पर भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली है।

आईएएस बनने से पहले वे बिहार प्रशासनिक सेवा (बिप्रसे) के अधिकारी थे। साल 2010 में उनका प्रमोशन आईएएस कैडर में हुआ था।

पिछले महीने जब वे सचिव पद पर नियुक्त होने के बाद पहली बार अपने गृह जिला रोहतास पहुंचे थे, तो उनका स्वागत किसी जननेता की तरह हुआ। करगहर में जगह-जगह स्वागत द्वार, फूलमालाएं और जयकारों की गूंज... यह सब उनके राजनीतिक भविष्य की ओर इशारा कर रहा था। उनके काफिले में एक हजार से अधिक गाड़ियों के शामिल होने का दावा किया गया था। इसके बाद से ही उनके राजनीति में आने के कयास लगने लगे थे।

फिलहाल पूर्व आईएएस दिनेश राय ने अपने अगले कदम को लेकर चुप्पी साध रखी है, लेकिन वह हमेशा से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों की तारीफ करते रहे हैं। ऐसे में संभावना है कि जेडीयू उन्हें अपने पाले में लेकर चुनावी रण में उतार सकती है।

बताया जा रहा है कि वे अपने गृह विधानसभा क्षेत्र करगहर से चुनाव लड़ सकते हैं, जहां वे पहले बीडीओ भी रह चुके हैं। वहीं, पश्चिम चंपारण की किसी सीट से भी उन्हें टिकट मिलने की संभावना है, जहां वे बतौर डीएम काफी लोकप्रिय रहे हैं।

गौरतलब है कि नीतीश कुमार पूर्व में भी कई नौकरशाहों को राजनीति में मौका दे चुके हैं—जैसे कि आरसीपी सिंह और मनीष वर्मा। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या दिनेश राय भी उसी रास्ते पर आगे बढ़ते हैं। जनता और राजनीतिक गलियारे दोनों अब उनकी अगली चाल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका