न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चुनाव प्रचार से पहले पूर्व भाजपा विधायक बीयर के साथ गिरफ्तार, बिहार सीमा पर हुई कार्रवाई

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई में यूपी के पूर्व भाजपा विधायक धनंजय कनौजिया को बीयर के साथ गिरफ्तार किया गया। बिहार सीमा पर जांच के दौरान पुलिस ने कार से तीन कैन बडवाइज़र लेगर बीयर बरामद की। दोनों आरोपियों पर शराबबंदी कानून के तहत केस दर्ज हुआ।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 25 Oct 2025 6:18:21

चुनाव प्रचार से पहले पूर्व भाजपा विधायक बीयर के साथ गिरफ्तार, बिहार सीमा पर हुई कार्रवाई

बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र सघन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने एक चौंकाने वाली कार्रवाई की है। यूपी के बलिया जिले के बिल्थरारोड विधानसभा क्षेत्र से पूर्व भाजपा विधायक धनंजय कनौजिया और उनके साथ एक अन्य व्यक्ति को डेढ़ लीटर बीयर के साथ गिरफ्तार किया गया है। दोनों शुक्रवार देर शाम कार से बिहार की सीमा पार करते हुए नौतन थाना क्षेत्र के मंगलपुर बांध (बरियारपुर चेकपोस्ट) पहुंचे थे।

सीमा जांच में हुई बीयर की बरामदगी

चुनावी सतर्कता के तहत जिला प्रशासन की ओर से वाहनों की गहन जांच की जा रही थी। इसी दौरान दंडाधिकारी विकास कुमार की निगरानी में मौजूद एसएसटी टीम ने संदिग्ध वाहनों को रोककर तलाशी शुरू की। जांच के दौरान गोपालगंज की दिशा से आ रही काली रंग की कार को एसएसबी और पुलिस ने रोका। तलाशी में कार की डिक्की में रखे ट्रॉली बैग से बडवाइज़र लेगर बीयर की तीन कैन बरामद की गईं।

दोनों व्यक्तियों की पहचान और गिरफ्तारी

कार चालक की पहचान बलिया जिले के पलिया राजपुर निवासी दिलीप सिंह के रूप में हुई, जबकि कार में सवार पूर्व विधायक धनंजय कनौजिया भी मौके पर मौजूद थे। दोनों को तत्काल हिरासत में लेकर थाने लाया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बीयर रखने के मामले में यह गिरफ्तारी बिहार में लागू शराबबंदी कानून के तहत की गई है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, न्यायालय में पेशी की तैयारी

नौतन थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि इस घटना को लेकर नौतन थाना कांड संख्या 519/25 के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किए जाने की तैयारी चल रही है। पुलिस का कहना है कि चुनाव के दौरान शराब या अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी पर रोक लगाने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में जांच और सख्ती और भी बढ़ा दी गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत