न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली धमाके के बाद बिहार में हाई अलर्ट, मेट्रो और एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई सुरक्षा

दिल्ली के लाल किले के पास हुए जोरदार धमाके के बाद बिहार में हाई अलर्ट, पटना मेट्रो और एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई गई। पुलिस और प्रशासन ने धार्मिक स्थल, बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष निगरानी के निर्देश दिए।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 10 Nov 2025 9:14:01

दिल्ली धमाके के बाद बिहार में हाई अलर्ट, मेट्रो और एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई सुरक्षा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लाल किले के बाहर हुए जोरदार धमाके के बाद बिहार पुलिस ने राज्य के सभी जिलों में सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया है। अधिकारियों ने कहा कि यह कदम संभावित खतरे को देखते हुए उठाया गया है। विशेष रूप से नेपाल और अन्य पड़ोसी राज्यों से लगने वाली सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है।

पटना मेट्रो और जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को भी सख्त कर दिया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक पंकज कुमार दराद ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र पहले से ही अतिरिक्त पुलिस बल और अलर्ट मोड सक्रिय था। अब इस धमाके के बाद सभी जिलों में सतर्कता और भी बढ़ा दी गई है।

सभी जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे धार्मिक स्थल, पर्यटन केंद्र, रेलवे और बस स्टेशनों, प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों पर विशेष नजर रखें। इसके साथ ही, सोशल मीडिया और अफवाहों पर भी निगरानी बढ़ाई गई है।

लाल किले के पास हुई भयंकर घटना

सोमवार शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास खड़ी कार में धमाका हुआ, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। धमाके की शक्ति इतनी अधिक थी कि लाल किले के निकट स्थित लाल मंदिर में कार का एक हिस्सा गिर गया। मंदिर के शीशे टूट गए और आसपास की कई दुकानों के दरवाजे और खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गईं। इस घटना में कई लोग घायल हुए और कुछ की मौत की भी खबर है।

धमाके के तुरंत बाद आस-पास की दुकानों में आग लगने की सूचना मिली। घटना का असर चांदनी चौक के भागीरथ पैलेस इलाके तक महसूस किया गया, जहां दुकानदार और स्थानीय लोग फोन के जरिए हालात की जानकारी लेते नजर आए। वहीं, पास खड़ी कई बसें और अन्य वाहन भी आग की चपेट में आए।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया