न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार चुनाव में कांग्रेस का संकट गहराया, टिकट बंटवारे पर घमासान, नेताओं ने जताई नाराजगी, कहा- 10 सीटें भी नहीं जीत पाएगी पार्टी

टिकट बंटवारे को लेकर पार्टी में इस हद तक आक्रोश फैल चुका है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता आनंद माधव ने साफ कह दिया कि कांग्रेस इस बार 10 सीटें भी नहीं जीत पाएगी। यह बयान किसी विरोधी पार्टी से नहीं बल्कि खुद कांग्रेस के अंदर से आया है, जो पार्टी की जमीनी स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 20 Oct 2025 11:05:46

बिहार चुनाव में कांग्रेस का संकट गहराया, टिकट बंटवारे पर घमासान, नेताओं ने जताई नाराजगी, कहा- 10 सीटें भी नहीं जीत पाएगी पार्टी

बिहार में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नज़दीक आ रहे हैं, महागठबंधन के भीतर खींचतान और तनाव और ज़्यादा गहराता जा रहा है। इस बार कांग्रेस खुद अपनी ही चुनौतियों में उलझती दिख रही है। टिकट बंटवारे को लेकर पार्टी में इस हद तक आक्रोश फैल चुका है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता आनंद माधव ने साफ कह दिया कि कांग्रेस इस बार 10 सीटें भी नहीं जीत पाएगी। यह बयान किसी विरोधी पार्टी से नहीं बल्कि खुद कांग्रेस के अंदर से आया है, जो पार्टी की जमीनी स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

खुले मंच से कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना


टिकट वितरण में पक्षपात और पैसे के लेनदेन के आरोप कांग्रेस नेताओं ने अब सार्वजनिक रूप से लगाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और प्रभारी कृष्णा अल्लावरु पर खुले तौर पर दलाली और अनुचित निर्णयों का आरोप लगाते हुए कई वरिष्ठ नेताओं ने बगावती सुर अपना लिए हैं। आनंद माधव ने पार्टी के रिसर्च सेल से इस्तीफा दे दिया और एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नेतृत्व पर जमकर हमला बोला। उनके साथ कई अन्य नेता भी मंच पर मौजूद थे, जिन्होंने एकजुट होकर कांग्रेस की टिकट नीति पर सवाल उठाए।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि राजेश राम, कृष्णा अल्लावरु और शकील अहमद खान की तिकड़ी राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी दोनों को नुकसान पहुंचा रही है। इन नेताओं ने दावा किया कि टिकटों की बोली लगी है और योग्य व ज़मीनी नेताओं को नजरअंदाज कर दिया गया है।

छत्रपति यादव की अनदेखी बनी विरोध की वजह

खगड़िया से मौजूदा विधायक छत्रपति यादव को इस बार टिकट नहीं दिया गया, जिससे असंतोष और बढ़ गया। उनकी जगह एआईसीसी सचिव चंदन यादव को मैदान में उतारा गया है, जो पिछली बार जेडीयू उम्मीदवार से हार चुके हैं। आनंद माधव और अन्य नेताओं का कहना है कि यदि किसी विधायक का टिकट काटा जाता है तो उसे कहीं और से चुनाव लड़ने का अवसर मिलना चाहिए, न कि एकदम से किनारे कर दिया जाए।

कांग्रेस की अंदरूनी कलह के बीच महागठबंधन की बड़ी तस्वीर भी उतनी ही असहज है। राजद, कांग्रेस, वामपंथी दल, वीआईपी और अन्य दलों के बीच सीटों का फार्मूला तय नहीं हो पाया है, जिससे कई सीटों पर एक से अधिक गठबंधन उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कर दिया है। इससे "फ्रेंडली फाइट" जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है, जो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राजग के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

मुख्यमंत्री पद पर भी आम राय नहीं

राजद ने तेजस्वी यादव को सीएम पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया है, जबकि कांग्रेस की तरफ से अब तक कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। वहीं वीआईपी के मुकेश सहनी खुद को उपमुख्यमंत्री पद का दावेदार मानते हैं और इसी को लेकर उन्होंने भी कुछ समय तक गठबंधन से बाहर निकलने का संकेत दिया था। बाद में पार्टी नेताओं की मध्यस्थता के बाद मामला सुलझा।

झामुमो का महागठबंधन से अलग होना एक और झटका


झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बिहार में राजद के व्यवहार से नाराज होकर खुद को गठबंधन से अलग कर लिया है। हेमंत सोरेन ने साफ कर दिया कि उनकी पार्टी अब छह सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी, जिनमें चकाई, कटोरिया और जमुई जैसी प्रमुख सीटें शामिल हैं। झामुमो का कहना है कि बिहार में उनकी लगातार अनदेखी हुई है, जबकि झारखंड में उन्होंने राजद को सीटें दीं।

वीआईपी के गणेश भारती ने कुशेश्वरस्थान सीट से नामांकन दाखिल किया, लेकिन पार्टी चिह्न न मिलने के कारण अब उन्हें निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ना पड़ेगा। वहीं, राजग की ओर से भी एक झटका तब लगा जब भोजपुरी अभिनेत्री और लोजपा (रामविलास) की उम्मीदवार सीमा सिंह का नामांकन मढ़ौरा सीट से खारिज हो गया।

कुल मिलाकर कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई, महागठबंधन में समन्वय की कमी और घटक दलों के बीच आपसी अविश्वास ने इस चुनाव को बेहद अस्थिर बना दिया है। इसका सीधा फायदा भाजपा को मिल सकता है, जो हर सीट पर एकजुट और संगठित नजर आ रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल