न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

चुनाव के बाद डिप्टी सीएम पद पर दावेदारी करेगी LJP, पहले सरकार तो बन जाए बोले चिराग पासवान

जब एक इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया कि क्या एलजेपी चुनाव के बाद उपमुख्यमंत्री पद की दावेदारी करेगी, तो चिराग ने साफ कहा कि अभी इस तरह की चर्चा का कोई मतलब नहीं है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 21 Oct 2025 10:17:09

चुनाव के बाद डिप्टी सीएम पद पर दावेदारी करेगी LJP, पहले सरकार तो बन जाए बोले चिराग पासवान

बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज होती जा रही है। इसी बीच लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने डिप्टी सीएम पद को लेकर उठे सवाल पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। जब एक इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया कि क्या एलजेपी चुनाव के बाद उपमुख्यमंत्री पद की दावेदारी करेगी, तो चिराग ने साफ कहा कि अभी इस तरह की चर्चा का कोई मतलब नहीं है।

चिराग पासवान ने कहा, “पहले सरकार बन जाए, फिर इन विषयों पर बात होगी। अभी से महत्वाकांक्षाएं पालना ठीक नहीं। इसी सोच ने महागठबंधन को पहले ही कमजोर कर दिया है। हमलोग एक-एक करके अपने लक्ष्यों पर काम कर रहे हैं। पहले एक बड़ी जीत जरूरी है, फिर प्रदर्शन के आधार पर भूमिका तय की जाएगी।”

एनडीए की जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे चिराग ने कहा कि इस बार गठबंधन पूरी तरह एकजुट है और पिछली गलतियों से सबक लिया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में जब राजद को सबसे बड़ी पार्टी बनने का घमंड हुआ, तो देखना चाहिए कि उसने कौन सी निर्णायक सीटें जीती थीं। वहीं इस बार कांग्रेस और राजद अलग-अलग कई सीटों पर लड़ रहे हैं, जिससे महागठबंधन की स्थिति कमजोर नजर आ रही है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि महागठबंधन अब तक सीटों का बंटवारा भी ठीक से नहीं कर पाया है, ऐसे में सरकार चलाने की उनकी क्षमता पर सवाल उठना स्वाभाविक है। चिराग का मानना है कि बिहार के मतदाता अब समझदारी से वोट कर रहे हैं और केंद्र सरकार से जुड़ाव रखने वाले उम्मीदवारों को तरजीह देंगे।

अंत में उन्होंने कहा कि इस बार राज्यभर में एनडीए का माहौल है, जबकि महागठबंधन बिखरा और असमंजस से भरा हुआ नजर आ रहा है। चुनाव के नतीजे अब कुछ ही हफ्तों में सामने होंगे और तब साफ हो जाएगा कि जनता किसे समर्थन दे रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल