न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चिराग और कुशवाहा की मुलाकात पर राजनीति गरमाई, सीट बंटवारे और रणनीति पर हुई चर्चा

बिहार NDA में सीट बंटवारे को लेकर चिराग पासवान और उपेंद्र कुशवाहा की अहम मुलाकात हुई। करीब एक घंटे चली इस बैठक में चुनावी रणनीति, वोटों के ध्रुवीकरण और कॉमन सीटों पर सहमति जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 25 Sep 2025 8:24:34

चिराग और कुशवाहा की मुलाकात पर राजनीति गरमाई, सीट बंटवारे और रणनीति पर हुई चर्चा

बिहार की सियासत में सीट बंटवारे का मुद्दा एक बार फिर सुर्खियों में है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान के बीच बुधवार को अहम बैठक हुई। करीब एक घंटे तक चली इस मुलाकात में दोनों नेताओं ने सीटों के बंटवारे के साथ-साथ आगामी चुनाव की रणनीति पर गहन चर्चा की।

हालांकि बीजेपी शीर्ष नेतृत्व के साथ एनडीए घटक दलों की औपचारिक बैठक अक्टूबर के पहले सप्ताह में प्रस्तावित है। सूत्रों का कहना है कि बीजेपी लगातार अपने सहयोगियों से संपर्क में है और फोन व अन्य माध्यमों से संवाद जारी है। सीट बंटवारे की अंतिम घोषणा दिल्ली बैठक के बाद होगी।

दो चरणों की बातचीत के बाद पटना लौटे कुशवाहा

जानकारी के मुताबिक, चिराग पासवान से दो राउंड की बातचीत के बाद उपेंद्र कुशवाहा बुधवार शाम पटना रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि तीन दिन बाद वह फिर दिल्ली लौटेंगे और एनडीए व बीजेपी नेताओं के साथ अगली चर्चा करेंगे।

वोटों के ध्रुवीकरण और कॉमन इंटरेस्ट पर चर्चा

मिली जानकारी के अनुसार कुशवाहा और चिराग की यह मुलाकात बीजेपी की पहल पर हुई। बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने बिहार की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों, संभावित वोटों के ध्रुवीकरण और गठबंधन की साझा रणनीति पर विचार किया। इसके साथ ही उन सीटों की पहचान पर भी मंथन हुआ जहां दोनों दलों का कॉमन इंटरेस्ट हो सकता है और समझौता आवश्यक हो।

NDA गठबंधन के लिए क्यों अहम है यह मुलाकात

करीब एक घंटे चली इस बैठक में दोनों नेताओं ने उन सीटों पर गहराई से चर्चा की जहां उनकी पार्टियां मजबूत स्थिति में मानी जा रही हैं। यह मुलाकात इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि 2020 विधानसभा चुनाव में न तो चिराग की पार्टी और न ही कुशवाहा की पार्टी एनडीए का हिस्सा थीं। इस बार दोनों को गठबंधन में जगह मिलनी तय मानी जा रही है, ऐसे में बीजेपी और जेडीयू को अपनी-अपनी सीटें छोड़नी होंगी। इसलिए यह तय करना जरूरी है कि किन सीटों पर साझा सहमति बन सकती है।

बीजेपी का रुख

बीजेपी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि चिराग पासवान और उपेंद्र कुशवाहा दोनों ही एनडीए के अहम घटक हैं। शीर्ष नेतृत्व उनसे निरंतर संपर्क में है, लेकिन इस तरह की बैठकों को सार्वजनिक नहीं किया जाता। फिलहाल सीट बंटवारे को लेकर आंतरिक चर्चा लगातार जारी है और अंतिम फैसला जल्द सामने आने की संभावना है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत