न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

छपरा-गड़खा मार्ग पर खौफनाक सड़क हादसा, स्कार्पियो पलटी, दो की मौत, सात घायल

सारण जिले के छपरा-गड़खा मार्ग पर अलोनी गांव के पास स्कार्पियो पलटने से दो की मौत, सात गंभीर रूप से घायल; दुर्घटना के कारण एनएच-722 पर यातायात बाधित, पुलिस ने जांच शुरू की।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 24 Dec 2025 10:38:48

छपरा-गड़खा मार्ग पर खौफनाक सड़क हादसा, स्कार्पियो पलटी, दो की मौत, सात घायल

सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के अलोनी गांव के पास मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। छपरा से गड़खा की ओर जा रही स्कार्पियो का पीछे वाला टायर अचानक फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इस दर्दनाक घटना में दो लोगों की मौत हो गई और सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में दो लोगों की जान गई

मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के आर्य नगर निचला रोड निवासी गंगा सागर महतो के पुत्र अर्जुन महतो और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लोहरी गांव निवासी स्व. चुन्नीलाल मांझी के पुत्र पंकज कुमार के रूप में की गई। हादसे की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।

सात लोग गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

घायलों में नगर थाना क्षेत्र के आर्य नगर निचला रोड निवासी राजू कुमार, विपिन कुमार, जलेश्वर महतो, विमलेश कुमार, पर्वत, लगन कुमार, गुडू कुमार और सिवान जिले के दुरौंधा थाना क्षेत्र के धोनी कुमार शामिल हैं। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने बताया कि कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

छठी समारोह में शामिल होने जा रहे थे लोग

सूचना के अनुसार, सभी लोग गड़खा में आयोजित छठी समारोह में शामिल होने के लिए स्कार्पियो से जा रहे थे। अलोनी बाजार के पास अचानक टायर फटने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और स्कार्पियो पलट गई।

स्थानीय लोगों ने दिखाई तत्परता

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। उन्होंने गड़खा थाना पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा और घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से छपरा सदर अस्पताल भेजवाया।

एनएच-722 पर यातायात बाधित, जांच में जुटी पुलिस

हादसे के कारण कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-722 पर यातायात बाधित हो गया। पलटी हुई स्कार्पियो को हटाने और घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बाद पुलिस ने यातायात को सामान्य किया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल