न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चंदन मिश्रा हत्याकांड: CCTV फुटेज से बड़ा खुलासा, पीली टी-शर्ट वाले की भूमिका पर उठे सवाल

चंदन मिश्रा हत्याकांड के सीसीटीवी फुटेज में नया मोड़! जानें कैसे पीली टी-शर्ट वाले शख्स की संदिग्ध भूमिका ने उठाए सवाल, पारस अस्पताल पर लगे गंभीर आरोप और 32 गोलियों का रहस्य।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 20 Jul 2025 10:20:47

चंदन मिश्रा हत्याकांड: CCTV फुटेज से बड़ा खुलासा, पीली टी-शर्ट वाले की भूमिका पर उठे सवाल

पटना। बिहार की राजधानी में हुए चंदन मिश्रा हत्याकांड ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पारस हॉस्पिटल में दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को भी कटघरे में ला खड़ा किया है। पारस हॉस्पिटल के सीसीटीवी फुटेज में एक चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। फुटेज में दिख रहा है कि मुख्य शूटर तौसीफ सहित पांच बदमाश हथियार के साथ दूसरे माले के कॉरिडोर में आराम से चलते हुए चंदन के कमरे तक पहुंचते हैं। इन पांचों बदमाशों के ठीक पीछे एक पीली टी-शर्ट पहने शख्स दिखाई देता है, जो वहीं से दाईं ओर मुड़कर सीन से गायब हो जाता है।

पीली टी-शर्ट वाले की भूमिका संदिग्ध

सीसीटीवी फुटेज में यह साफ दिख रहा है कि कॉरिडोर में बदमाशों की चहलकदमी से पीली टी-शर्ट वाले शख्स को कोई फर्क नहीं पड़ता। ऐसे में उसकी भूमिका बेहद संदिग्ध प्रतीत हो रही है। वह सीन से गायब होता है और शूटर बिना किसी रुकावट के कमरा नंबर 209 की ओर बढ़ते हैं। इसके बाद वे अपने-अपने हथियार निकालकर चंदन के कमरे में दाखिल होते हैं और वारदात को अंजाम देकर आसानी से बाहर निकल जाते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग लगातार सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर यह पीली टी-शर्ट वाला शख्स कौन है और उस समय वहां क्या कर रहा था?

पारस हॉस्पिटल पर साजिश का आरोप

चंदन मिश्रा के पिता श्रीकांत मिश्रा (उर्फ मंटू मिश्रा) ने शास्त्रीनगर थाने में पारस अस्पताल प्रशासन और जनरल सर्जन डॉ. पिंटू कुमार सिंह के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई है। इस प्राथमिकी में हत्या की साजिश का गंभीर आरोप लगाया गया है। श्रीकांत मिश्रा ने अपनी शिकायत में बताया है कि चंदन मिश्रा को 15 जुलाई 2025 को फिस्टुला और लेप्रोस्कोपिक सर्जरी के लिए पारस अस्पताल में भर्ती किया गया था।

उसी दिन दोपहर 1 बजे से 3 बजे के बीच डॉ. पिंटू कुमार सिंह ने उनका ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के बाद डॉक्टर ने कहा कि चंदन को 16 जुलाई को शाम 4 बजे छुट्टी दे दी जाएगी। हालांकि, बाद में डॉ. पिंटू ने डिस्चार्ज की तारीख बढ़ाकर 17 जुलाई कर दी। श्रीकांत का आरोप है कि 17 जुलाई की सुबह करीब 7:15 बजे पांच हथियारबंद अपराधियों ने अस्पताल के आईसीयू वार्ड में घुसकर चंदन की गोली मारकर हत्या कर दी।

पारस के 4 गार्डों से पूछताछ

पुलिस ने अस्पताल के 4 गार्डों को हिरासत में लिया है और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, अस्पताल के गार्डों की मिलीभगत के बिना इस हत्याकांड को अंजाम देना संभव नहीं था।

पैरोल पर निकला था चंदन

आपको बता दें कि बक्सर का रहने वाला 34 वर्षीय चंदन मिश्रा एक कुख्यात अपराधी था। विभिन्न थानों में उसके ऊपर कई मुकदमे दर्ज थे। हत्या के एक मामले में वह बेउर जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा था। वह 15 दिनों के पैरोल पर इलाज के लिए बाहर आया था। इसी दौरान पारस हॉस्पिटल में इलाज के दौरान गोली मारकर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई।

चंदन को मारी गई 32 गोलियां

चंदन के शरीर से पोस्टमॉर्टम में 32 गोलियां निकली हैं। उसे मारने के लिए पांचों अपराधी पूरी तरह हथियार से लैस थे। सभी ने कमरा नंबर 209 में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग की। चंदन के कंधे से लेकर पैर तक में कुल 32 गोलियां लगी थीं। उसकी हत्या करने आए बदमाश आत्मविश्वास से भरे हुए थे। कांड को अंजाम देने के बाद चार बदमाश दौड़ते हुए भागे, लेकिन मुख्य शूटर तौसीफ बादशाह कमरे से सबसे आखिरी में निकला और बेखौफ होकर फिल्मी स्टाइल में बाहर गया। इतना ही नहीं, अस्पताल के बाहर बाइक से जाते हुए ये अपराधी जश्न मनाते भी देखे गए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप