न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चंदन मिश्रा हत्याकांड: बंगाल की जेल में रची गई थी खूनी साजिश, कुख्यात शेरू ने अपने खास गुर्गे बादशाह को दी थी सुपारी

पटना के चंदन मिश्रा हत्याकांड का बड़ा खुलासा: साजिश बंगाल की पुरुलिया जेल में रची गई थी। गैंगस्टर शेरू सिंह ने मुख्य शूटर तौसीफ बादशाह को दी थी सुपारी। जानें पुलिस की जांच में सामने आए अहम सुराग।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 20 Jul 2025 2:46:26

चंदन मिश्रा हत्याकांड: बंगाल की जेल में रची गई थी खूनी साजिश, कुख्यात शेरू ने अपने खास गुर्गे बादशाह को दी थी सुपारी

पटना के पारस अस्पताल में सजायाफ्ता गैंगस्टर चंदन मिश्रा की दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने शनिवार को कोलकाता से मुख्य शूटर सहित 10 संदिग्धों को गिरफ्तार किया था। अब इस हत्याकांड को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं।

जांच में सामने आया है कि इस पूरी वारदात का संबंध बंगाल से है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि बंगाल के पुरुलिया जेल में बंद गैंगस्टर शेरू सिंह ने जेल के अंदर से ही इस हत्या की साजिश रची थी। शेरू ने अपने एक खास गुर्गे, यानी मुख्य शूटर तौसीफ रजा उर्फ बादशाह, को चंदन मिश्रा की सुपारी दी थी।

बंगाल से पकड़ा गया मुख्य शूटर

चंदन मिश्रा की हत्या का आरोप शेरू सिंह के गिरोह पर ही लगा है। काफी मशक्कत के बाद बिहार और बंगाल एसटीएफ की संयुक्त टीम ने मुख्य आरोपी तौसीफ सहित पांच लोगों को शनिवार देर रात कोलकाता के आनंदपुर इलाके में स्थित एक गेस्ट हाउस से धर दबोचा। यह गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

शेरू सिंह से जेल में हुई पूछताछ

बताया जा रहा है कि गैंगस्टर शेरू सिंह और शूटर तौसीफ के बीच दोस्ती पटना की बेऊर जेल में हुई थी। शेरू फिलहाल पुरुलिया जेल में बंद है। चंदन मिश्रा की हत्या के सिलसिले में बिहार एसटीएफ ने शुक्रवार को पुरुलिया जेल में शेरू सिंह से भी गहन पूछताछ की थी, जिससे इस साजिश की कई कड़ियां सुलझने लगी हैं।

फोन खंगालने में जुटी पुलिस

चंदन मिश्रा मर्डर केस में गिरफ्तार किए गए सभी पांच आरोपी शेरू सिंह की गैंग से जुड़े हुए हैं। पुलिस अब इन सभी आरोपियों के फोन कॉल डिटेल्स और व्हाट्सएप चैट की बारीकी से जांच कर रही है ताकि इस पूरी साजिश के पीछे के सभी चेहरों का खुलासा हो सके। आपको बता दें कि कोलकाता के न्यूटाउन स्थित जिस आवासीय परिसर में इन पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, उसी जगह पर 9 जून 2021 को पंजाब के दो कुख्यात गैंगस्टरों का भी एनकाउंटर किया गया था। यह तथ्य इस जगह के आपराधिक संबंधों को और गहराता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज