न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

BJP Candidate List: JDU और चिराग की सीट पर बीजेपी का कब्जा! जानें बड़ी बातें

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए बीजेपी की पहली उम्मीदवार सूची जारी: पटना साहिब से नंद किशोर यादव का टिकट कटा, रत्नेश कुशवाहा को मौका, 13 खास जानकारियाँ और दिग्गज नेताओं के अपडेट।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 14 Oct 2025 3:19:07

BJP Candidate List: JDU और चिराग की सीट पर बीजेपी का कब्जा! जानें बड़ी बातें

बिहार विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में चुनाव के पहले चरण की 38 और दूसरे चरण की 33 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है। इसमें कई चौंकाने वाले नाम शामिल हैं, वहीं कुछ ऐसे दिग्गज नेता हैं जिन्हें इस बार मौका नहीं मिला।

बीजेपी की इस लिस्ट में दो पूर्व सांसदों को भी जगह दी गई है। दानापुर से रामकृपाल यादव और सुनील कुमार पिंटू को पार्टी ने चुनावी मैदान में उतारा है।

BJP लिस्ट की खास बातें:

- पटना साहिब से सात बार के विधायक नंद किशोर यादव का टिकट कट गया और उनकी जगह रत्नेश कुशवाहा को मौका मिला।

- दानापुर से रामकृपाल यादव को उम्मीदवार बनाया गया। पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि उनके बेटे को टिकट मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

- हिसुआ सीट पर अनिल सिंह को प्रत्याशी बनाया गया। यह सीट पहले लोकजनशक्ति पार्टी (LJP) के खाते में जाने की चर्चा थी।

- एमएलसी और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को सिवान से उम्मीदवार बनाया गया है।

- मंत्री मोतीलाल प्रसाद का रीगा से टिकट कट गया और उनकी जगह बैद्यनाथ प्रसाद को उम्मीदवार बनाया गया।

- बचौल विधानसभा सीट से हरिभूषण ठाकुर को उम्मीदवार बनाया गया।

- तारापुर सीट पर सम्राट चौधरी को मौका मिला। इससे पहले यह सीट जेडीयू के राजीव कुमार सिंह के कब्जे में थी।

- जेडीयू के पूर्व सांसद सुनील पिंटू ने BJP में वापसी की और सीतामढ़ी से प्रत्याशी बने।

- खजौली सीट से अरुण प्रसाद को उम्मीदवार बनाया गया। इस सीट को पहले उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी RLM के खाते में जाने की चर्चा थी।

- इस लिस्ट में कुल 9 महिला उम्मीदवार शामिल हैं।

- आरा सीट पर संजय टाइगर को मौका मिला। वरिष्ठ विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह का टिकट कट गया।

- लालगंज से संजय सिंह को उम्मीदवार बनाया गया। इस सीट के चिराग पासवान के खाते में जाने की चर्चा थी।

- पूर्व डिप्टी सीएम रेणु देवी को बेतिया, पूर्व डिप्टी सीएम तारकेश्वर को कटिहार और डिप्टी सीएम विजय सिन्हा को लखीसराय से उम्मीदवार बनाया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?