Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा, जानकी मंदिर दर्शन के बाद सरकार पर वोट चोरी का लगाया आरोप

बिहार में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और पप्पू यादव की मौजूदगी में महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा जारी है। सीतामढ़ी के जानकी मंदिर में दर्शन के बाद राहुल गांधी ने सरकार पर वोट चोरी के गंभीर आरोप लगाए और जनता से लोकतंत्र बचाने का आह्वान किया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 28 Aug 2025 12:48:13

बिहार में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा, जानकी मंदिर दर्शन के बाद सरकार पर वोट चोरी का लगाया आरोप

बिहार में महागठबंधन की ओर से चल रही वोटर अधिकार यात्रा लगातार राजनीतिक हलचल पैदा कर रही है। इस यात्रा का नेतृत्व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कर रहे हैं। गुरुवार (28 अगस्त, 2025) को यात्रा के 12वें दिन राहुल गांधी के साथ राजद नेता तेजस्वी यादव और जन अधिकार पार्टी के प्रमुख पप्पू यादव भी मौजूद रहे। तीनों नेताओं ने सीतामढ़ी के प्रसिद्ध जानकी मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की।

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने एक दिन पहले ही इस मंदिर में दर्शन करने की इच्छा जताई थी, लेकिन प्रशासन ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अनुमति नहीं दी थी। आखिरकार अगले ही दिन उन्हें मंदिर जाने का अवसर मिल गया।

राहुल गांधी का सरकार पर सीधा वार


सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने लोगों को उनके ऐतिहासिक संघर्ष की याद दिलाई। उन्होंने कहा, “आजादी से पहले आपको अछूत कहा जाता था, और आज भी ये ताकतें आपके अधिकार छीनने की कोशिश कर रही हैं।” कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार गरीबों की आवाज़ को दबाने और उनके वोट चोरी करने का काम कर रही है।

उन्होंने साफ कहा कि इस लड़ाई में कोई अमीर आदमी शामिल नहीं है, यह पूरी तरह गरीबों और वंचितों की जंग है। राहुल गांधी ने भरोसा दिलाया कि विपक्ष मिलकर इस साजिश को नाकाम करेगा।
वोट चोरी का बड़ा आरोप

अपने भाषण के दौरान राहुल गांधी ने एक चौंकाने वाला दावा भी किया। उन्होंने कहा, “छोटे-छोटे बच्चे मेरे पास आकर कान में कहते हैं कि बीजेपी वोट चोरी कर रही है।”

राहुल गांधी ने यह भी जोड़ा कि अभी तक विपक्ष ने केवल कर्नाटक के सबूत पेश किए हैं, लेकिन आने वाले दिनों में लोकसभा चुनाव समेत कई राज्यों के प्रमाण भी जनता के सामने रखे जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा वोट चोरी के सहारे चुनाव जीतती है और विपक्ष इसका पर्दाफाश करेगा। भाषण का समापन उन्होंने नारे के साथ किया—“जय बिहार, जय हिंद।”

बिहार की जनता की राजनीति समझ सबसे गहरी: राहुल

राहुल गांधी ने सभा में यह भी कहा कि उन्हें बिहार में यात्रा कर बेहद आनंद आ रहा है। उनके मुताबिक, “किसी और राज्य में मुझे इतना मज़ा नहीं आया जितना बिहार में। यहां के लोगों की राजनीतिक समझ अलग ही स्तर की है।”

बता दें कि इसी साल बिहार विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में विपक्ष की यह यात्रा चुनावी रणनीति के लिहाज़ से बेहद अहम मानी जा रही है। महागठबंधन इस अभियान के ज़रिए जनता को जोड़ने और सत्तारूढ़ दल पर दबाव बनाने की कोशिश में है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अब सरकारी दफ्तरों में नहीं चलेगी लेटलतीफी! हर दिन की देरी पर अधिकारी की जेब से कटेंगे 250 रुपये
अब सरकारी दफ्तरों में नहीं चलेगी लेटलतीफी! हर दिन की देरी पर अधिकारी की जेब से कटेंगे 250 रुपये
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका