न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: भाजपा का 125 सीटों पर मंथन, हर सीट पर तीन संभावित उम्मीदवार, अंतिम फैसला दिल्ली से

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले भाजपा ने 125 सीटों पर मंथन किया, हर सीट पर तीन संभावित उम्मीदवारों पर चर्चा हुई। दिल्ली से केंद्रीय संसदीय बोर्ड अंतिम फैसला करेगा। जानें बैठक में क्या हुआ और सीट रणनीति का पूरा हाल।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 06 Oct 2025 12:18:25

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: भाजपा का 125 सीटों पर मंथन, हर सीट पर तीन संभावित उम्मीदवार, अंतिम फैसला दिल्ली से

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज इलेक्शन कमीशन द्वारा किया जा सकता है। इस बीच राजनीतिक दल सीट और टिकट बंटवारे के मसलों पर सक्रिय हैं। भाजपा ने इस दिशा में दो दिन की बैठक आयोजित की, जो रविवार को समाप्त हुई। पार्टी सूत्रों के अनुसार इस बैठक में 125 सीटों पर गहन मंथन किया गया। हालांकि, भाजपा इस बार लगभग 100-105 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है, लेकिन 125 सीटों पर चर्चा इसलिए की गई ताकि किसी भी बदलाव की स्थिति में बैकअप प्लान तैयार रहे। बैठक में औसतन हर सीट पर तीन संभावित उम्मीदवारों के नाम पर विचार किया गया।

बैठक में बनी सूची को भाजपा के केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेजा जाएगा, जो अंतिम निर्णय करेगा। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान समेत प्रदेश चुनाव समिति के सभी सदस्य मौजूद थे। सबसे पहले पार्टी ने उन सीटों पर चर्चा की, जहां वर्तमान में उसके विधायक हैं। इस दौरान यह भी देखा गया कि पिछले पांच सालों में विधायक की क्षेत्रीय छवि कैसी रही और जिलों की कोर कमेटी की राय क्या रही। वर्तमान में भाजपा के पास 80 विधायक हैं, जबकि पिछली बार 2020 में पार्टी 110 सीटों पर चुनावी दावेदारी कर रही थी।

बैठक के बाद डॉ. जायसवाल ने कहा कि सभी सदस्यों ने अपने सुझाव प्रस्तुत किए। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक सीट पर ऐसा उम्मीदवार उतारा जाएगा जो मजबूत हो और भारी मतों से जीत हासिल कर सके। गठबंधन दलों के साथ सीटों के बंटवारे पर भी अंतिम निर्णय किया जाएगा। मौजूदा सीटों के बंटवारे के बाद भाजपा कोटे में आने वाली बाकी सीटों पर भी जल्द ही पुनः चर्चा की जाएगी।

बैठक में भाजपा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, सह प्रभारी सीआर पाटिल, बिहार प्रभारी विनोद तांवड़े, सह प्रभारी दीपक प्रकाश, विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, सांसद राधामोहन सिंह, रविशंकर प्रसाद, डॉ. संजय जायसवाल, मंत्री प्रेम कुमार, मंगल पांडेय, रेणु देवी, जनक राम, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया और सांसद धर्मशीला गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता प्रेमरंजन पटेल मौजूद रहे।

इस बैठक के निर्णय और केंद्रीय संसदीय बोर्ड द्वारा अंतिम मुहर लगाने के बाद ही भाजपा की सीट रणनीति स्पष्ट होगी और बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी की पूरी चुनावी तस्वीर सामने आएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप