न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सरकार बनी तो बिहार को स्कॉटलैंड बना देंगे, तेजस्वी का बड़ा ऐलान

तेजस्वी यादव ने बिहार चुनाव से पहले खुद को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करते हुए बड़ा वादा किया कि सरकार बनने पर बिहार को स्कॉटलैंड जैसा विकसित राज्य बना देंगे। जाति और धर्म की राजनीति को खत्म करने और गरीबों के लिए न्यायसंगत सरकार देने का संकल्प दोहराया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 30 Jun 2025 6:57:43

सरकार बनी तो बिहार को स्कॉटलैंड बना देंगे, तेजस्वी का बड़ा ऐलान

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने एक बार फिर जनता की उम्मीदों को नई ऊंचाई दी है। उन्होंने बड़े आत्मविश्वास से कहा है कि मुख्यमंत्री का चेहरा कोई और नहीं बल्कि तेजस्वी यादव ही होंगे। यह बात इंडिया गठबंधन में पूरी सहमति से तय हो चुकी है। तेजस्वी ने कहा, "बिहार में बदलाव की बयार बह रही है और हमारी सरकार बनना तय है।" उन्होंने यह वादा भी किया कि अगर आरजेडी की सरकार बनी तो वह बिहार को स्कॉटलैंड जैसी तरक्की की राह पर ले जाएंगे।

तेजस्वी यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता सब 'चिंटू' जैसे हैं, जो सिर्फ "नमाजवाद और मौलाना स्क्रिप्ट की बातें करके लोगों को गुमराह करते हैं।" उन्होंने दो टूक कहा कि बिहार में अब जाति और धर्म की राजनीति नहीं चलने दी जाएगी, बल्कि अब जनता की बुनियादी समस्याओं पर काम होगा।

भावनात्मक लहजे में तेजस्वी ने कहा कि "जनता के सपनों का बिहार बनाएंगे, जहां शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर सबसे पहले ध्यान होगा।" तेजस्वी यादव ने सुधांशु त्रिवेदी को लेकर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि वे अपनी दम पर नेता नहीं बने हैं।

भाई तेजप्रताप यादव को लेकर पूछे गए सवाल पर तेजस्वी ने ईमानदारी से जवाब दिया कि तेजप्रताप ने जो किया, वह उन्हें पसंद नहीं आया। यह दिखाता है कि वे निजी संबंधों से ऊपर उठकर जनता की जिम्मेदारी को प्राथमिकता दे रहे हैं।

बहुमत मिला तो मुख्यमंत्री आरजेडी से होगा

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने भी तेजस्वी के पक्ष में बयान देते हुए कहा कि अगर महागठबंधन को बहुमत मिला तो मुख्यमंत्री आरजेडी से ही होगा। कन्हैया ने स्पष्ट किया कि "जिस पार्टी के पास ज्यादा विधायक होंगे, मुख्यमंत्री भी उसी का होगा।" चूंकि आरजेडी महागठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी है, इसलिए तेजस्वी यादव का मुख्यमंत्री बनना लगभग तय है।

बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी

चुनाव से पहले ही तेजस्वी यादव ने रविवार को दावा किया कि एनडीए की सरकार अब जाने वाली है और महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने भावनात्मक अंदाज में कहा कि वक्फ अधिनियम को सत्ता में आने पर "कूड़ेदान में फेंक देंगे," क्योंकि यह गरीबों और अल्पसंख्यकों के खिलाफ है।

लालू प्रसाद यादव ने भी दे दी है हरी झंडी

तेजस्वी ने आगे कहा कि उनके पिता और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने भी यह साफ कर दिया है कि पार्टी वक्फ कानून का विरोध करेगी। उन्होंने मुस्लिम समुदाय से अपील करते हुए कहा, "भाइयों, इस बार याद रखिए – बिहार में नई सरकार गरीबों की दोस्त होगी और अन्याय का अंत करेगी।"

कोई ये ना समझे कि देश उसके पिता की प्रॉपर्टी है

केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा को यह नहीं भूलना चाहिए कि यह देश सभी धर्मों, जातियों और वर्गों के बलिदान से आजाद हुआ है। किसी को यह हक नहीं है कि वह देश को "अपने बाप की जागीर" समझे। मतदाता सूची की समीक्षा को लेकर तेजस्वी ने कहा कि "हम किसी को भी लोगों के वोटिंग अधिकार से वंचित नहीं होने देंगे। यह लोकतंत्र का अपमान है।"

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप