न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार में SIR के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 21 लाख नए मतदाता जुड़े

बिहार में SIR प्रक्रिया के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी, नए 21 लाख मतदाता शामिल। ड्राफ्ट लिस्ट में आवेदन, मृतक और डुप्लीकेट नाम हटाए गए। मुजफ्फरपुर और पटना में मतदाता संख्या में बदलाव, अपने नाम को ऑनलाइन चेक करें।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 30 Sep 2025 5:26:39

बिहार में SIR के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 21 लाख नए मतदाता जुड़े

चुनाव आयोग ने बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया पूरी होने के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी है। इससे पहले राज्य में कुल 7 करोड़ 89 लाख 69 हजार 844 मतदाता दर्ज थे। SIR के दौरान 65 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए थे, जिससे कुल संख्या 7.24 करोड़ रह गई थी। इस प्रक्रिया पर विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया और मामला सुप्रीम कोर्ट तक गया। अब जारी हुई फाइनल वोटर लिस्ट में 21 लाख नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं।

अपना नाम कैसे चेक करें?

चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि कोई भी मतदाता अपना नाम और विवरण आधिकारिक पोर्टल https://voters.eci.gov.in/ पर जाकर देख सकता है। इस SIR प्रक्रिया में नए मतदाताओं के नाम सूची में शामिल किए गए हैं, साथ ही मृतक और डुप्लीकेट प्रविष्टियों को हटा दिया गया है। इसके अलावा, जिन मतदाताओं ने अपना पता स्थानांतरित कराया था, उनका विवरण भी अपडेट कर दिया गया है।

विपक्ष ने उठाए सवाल

चुनाव आयोग का कहना है कि SIR का उद्देश्य केवल पात्र मतदाताओं को सूची में बनाए रखना और छूटे हुए मतदाताओं को जोड़ना है। हालांकि, चुनाव से कुछ महीने पहले यह प्रक्रिया होने पर विपक्षी नेताओं ने सवाल उठाए। कांग्रेस के राहुल गांधी और आरजेडी के तेजस्वी यादव समेत इंडिया गठबंधन के कई नेताओं ने बिहार में वोटर अधिकार यात्रा निकाली और चुनाव आयोग पर सत्ताधारी गठबंधन की मदद करने का आरोप लगाया।

ड्राफ्ट वोटर लिस्ट पर आवेदन की संख्या

1 अगस्त 2025 को जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में 7 करोड़ 24 लाख 5 हजार 756 मतदाता शामिल थे, यानी पहले की तुलना में 65.63 लाख नाम हटाए गए थे। इस दौरान, चुनाव आयोग ने 3 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजा। इसमें 2.17 लाख लोगों ने अपने नाम हटवाने का आवेदन किया, जबकि 16.93 लाख लोगों ने नाम जोड़ने के लिए आवेदन किया।

जिला स्तर पर मतदाता संख्या में बढ़ोतरी

फाइनल वोटर लिस्ट के अनुसार, मुजफ्फरपुर जिले में 88,108 नए मतदाता जुड़े हैं, जिससे कुल मतदाताओं की संख्या 32,03,370 से बढ़कर 32,91,478 हो गई है। वहीं, पटना जिले के 14 विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या 48,15,294 से घटकर 46,51,694 हो गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप