न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चंदन मिश्रा मर्डर केस में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, दो महिलाओं समेत 10 आरोपी गिरफ्त में

पटना के चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। जानें कैसे पश्चिम बंगाल से हुई गिरफ्तारियां और कौन था कुख्यात चंदन मिश्रा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 20 Jul 2025 10:12:33

चंदन मिश्रा मर्डर केस में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, दो महिलाओं समेत 10 आरोपी गिरफ्त में

बिहार की राजधानी पटना के पारस अस्पताल में दिनदहाड़े हुए चंदन मिश्रा हत्याकांड मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण कामयाबी मिली है। इस मामले में अब तक कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। हाल ही में, इस केस से जुड़े तीन और लोगों की गिरफ्तारी पश्चिम बंगाल से हुई है। एसटीएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर पश्चिम बंगाल के एक गेस्ट हाउस में छापेमारी कर इन तीनों को धर दबोचा। इससे पहले, आठ आरोपियों को बंगाल से और दो को बिहार के अलग-अलग ठिकानों से गिरफ्तार किया जा चुका था।

गिरफ्तार किए गए 10 लोगों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार, आनंद बाजार इलाके के एक गेस्ट हाउस से सचिन सिंह, हरीश कुमार, तौसीफ बादशाह, यूनुस खान और एक महिला को हिरासत में लिया गया। इस दौरान पुलिस ने एक सफेद रंग की कार भी जब्त की है, जिसका इस्तेमाल आरोपियों ने वारदात के बाद भागने के लिए किया था।

चंदन मिश्रा की हत्या के बाद, सभी आरोपी गया, बरही और रांची होते हुए पश्चिम बंगाल पहुंचे थे। वे कोलकाता के एक गेस्ट हाउस में छिपकर रह रहे थे। एसटीएफ ने आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की और सटीक छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद एसटीएफ की टीम सभी आरोपियों को पटना लेकर आएगी। इससे पहले, तौसीफ उर्फ बादशाह, आकिब मलिक, सोनू, कालू उर्फ मुस्तकीम और भिंडी उर्फ बलवंत सिंह को भी गिरफ्तार किया गया था। ये वही पांच आरोपी हैं जिन्होंने पारस अस्पताल के आईसीयू के अंदर घुसकर चंदन को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी।

कौन था कुख्यात चंदन मिश्रा?

चंदन मिश्रा पारस अस्पताल के आईसीयू वार्ड नंबर 209 में भर्ती था। चंदन मिश्रा, जो पटना की बेऊर जेल में हत्या के आरोप में बंद था, पैरोल पर इलाज कराने के लिए पारस अस्पताल में भर्ती हुआ था। चंदन मिश्रा पर 10 से अधिक हत्याओं का आरोप था और वह बक्सर में एक गिरोह चलाता था, जिसका वह मुखिया था।

तीन सीसीटीवी फुटेज हुए थे वायरल

इस हत्याकांड से जुड़े तीन सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए थे। इनमें से दो हत्या से पहले के और एक हत्या के बाद का फुटेज था। एक सीसीटीवी फुटेज में चंदन की हत्या से पहले पांचों आरोपी पारस अस्पताल के पास एक गली में खड़े होकर हत्या की योजना बनाते हुए दिखाई दिए थे। दूसरा सीसीटीवी फुटेज आईसीयू वार्ड में आरोपियों के प्रवेश का था, जबकि तीसरे फुटेज में अपराधी बेखौफ होकर बाइक पर भागते हुए नजर आए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप