न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार में चुनाव से पहले नीतीश सरकार का बड़ा तोहफा, हर परिवार को मिलेगी 100 यूनिट मुफ्त बिजली

बिहार चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने हर परिवार को 100 यूनिट मुफ्त बिजली देने का ऐलान किया है, जिससे लाखों लोगों को सीधी राहत मिलने की उम्मीद है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 12 Jul 2025 11:23:36

बिहार में चुनाव से पहले नीतीश सरकार का बड़ा तोहफा, हर परिवार को मिलेगी 100 यूनिट मुफ्त बिजली

बिहार में इस बार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच एक ऐसा ऐलान हुआ है, जिससे लाखों घरों में राहत की उम्मीद जग गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य की जनता को एक बड़ा तोहफा देने की घोषणा की है, जिसने सियासी गलियारों में हलचल और जनता के बीच उम्मीद दोनों को हवा दे दी है। उनके इस फैसले से आम लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा और राहत की एक सांस मिल सकती है, खासकर उन परिवारों को जो हर महीने बिजली के बिल से जूझते हैं।

हर परिवार को 100 यूनिट मुफ्त बिजली, जी हां, नीतीश सरकार ने राज्य के हर घर को ये राहत देने की योजना तैयार कर ली है। ऊर्जा विभाग के इस प्रस्ताव को अब वित्त विभाग से मंजूरी मिल चुकी है। जल्द ही इसे कैबिनेट में लाकर अंतिम मुहर लगाई जाएगी। अगर सब कुछ योजना के अनुसार हुआ तो यह फैसला बिहार के लाखों परिवारों की जिंदगी में सुकून लेकर आएगा।

बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत

विधानसभा चुनावों से पहले सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं के लिए यह जो पहल की है, उससे सीधे तौर पर लाखों लोगों को फायदा होगा। 100 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलने का मतलब है – महीने के अंत में बिजली के बिल के बोझ से राहत। खासकर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए ये घोषणा एक बड़ी सौगात बन सकती है। नीतीश सरकार के इस फैसले से जहां लोगों को आर्थिक राहत मिलेगी, वहीं यह घोषणा जनता से जुड़ने की एक रणनीतिक कोशिश भी मानी जा रही है।

अब सबकी निगाहें आगामी कैबिनेट मीटिंग पर टिकी हैं, जहां इस योजना को अंतिम स्वीकृति मिलने की पूरी संभावना है। उम्मीद की जा रही है कि योजना के अमल में आने के साथ ही बिहार के हजारों परिवारों की महीने की बचत बढ़ जाएगी और उनकी दिनचर्या थोड़ी और आसान हो सकेगी।

चुनाव से पहले भावनात्मक दांव

2025 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर हर पार्टी अपनी-अपनी रणनीति के साथ मैदान में उतर रही है। इस बीच नीतीश सरकार ने अपने इस वादे के जरिए जनता से भावनात्मक जुड़ाव बनाने की कोशिश की है। सरकार का यह कदम न सिर्फ लोगों को आर्थिक राहत देगा बल्कि नीतीश कुमार की जनता से नजदीकी भी बढ़ाएगा।

पीएम सूर्य घर योजना के साथ तालमेल

नीतीश सरकार की इस घोषणा के साथ ही केंद्र सरकार की 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' का भी जिक्र जरूरी है। यह योजना भी लोगों को बिजली बिल में राहत देने की कोशिश का हिस्सा है। इसके तहत वे लोग जिनके पास खुद का घर और बिजली कनेक्शन है और जिनकी छतों पर सोलर पैनल लगाए जा सकते हैं – इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। हालांकि यह जरूरी है कि वे पहले से किसी सब्सिडी का लाभ नहीं ले रहे हों।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत