न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन? उपेंद्र कुशवाहा ने दिया स्पष्ट संदेश, औपचारिकताएं जल्द पूरी होंगी

बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने स्पष्ट बयान दिया। पटना में विधायक दल की बैठक में कुशवाहा को नेता चुनने का अधिकार मिला। बैठक और औपचारिकताओं की पूरी जानकारी यहां पढ़ें।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 16 Nov 2025 5:15:27

बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन? उपेंद्र कुशवाहा ने दिया स्पष्ट संदेश, औपचारिकताएं जल्द पूरी होंगी

पटना: राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) की विधायक दल की बैठक शनिवार को पटना में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी ने की, जबकि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा भी उपस्थित रहे। इस बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि विधायक दल के नेता के चयन के लिए पार्टी की ओर से उपेंद्र कुशवाहा को अधिकृत किया जाएगा।

उपेंद्र कुशवाहा का स्पष्ट संदेश

राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने रविवार को कहा, "हमने जनता का आभार व्यक्त किया है। नई सरकार बनाने की औपचारिकताएं जल्द पूरी होंगी और 2-4 दिनों में पूरी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। हम बार-बार कह चुके हैं कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री थे, हैं और रहेंगे।"

उन्होंने RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के राजनीति छोड़ने के फैसले पर कहा, "यह एक पारिवारिक मामला है। हम इस पर टिप्पणी नहीं कर सकते। किसी भी परिवार में ऐसी स्थिति नहीं होनी चाहिए, लेकिन यह पूरी तरह उनका निजी मामला है।"

बैठक में शामिल विधायक

बैठक में सासाराम से नवनिर्वाचित विधायक स्नेहलता कुशवाहा, मधुबनी से माधव आनंद, बाजपट्टी से रामेश्वर कुमार महतो और दिनारा से आलोक कुमार सिंह भी उपस्थित रहे। सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि विधायक दल के नेता के चयन हेतु राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को अधिकृत किया जाए।

प्रदेश प्रवक्ता नितिन भारती ने बताया कि इस अवसर पर कुशवाहा ने सभी नवनिर्वाचित विधायकों को जीत की बधाई दी और उन्हें राज्य के विकास के लिए मार्गदर्शन एवं शुभकामनाएं दीं।

विधायकों के साथ औपचारिक बैठक और भोजन

बैठक के बाद कुशवाहा ने सभी निर्वाचित विधायकों के साथ होटल ताज में रात का भोजन किया। इस दौरान चुनाव प्रचार में सक्रिय भूमिका निभाने वाले उनके पुत्र दीपक प्रकाश और पुत्रवधू साक्षी मिश्रा कुशवाहा भी उपस्थित रहे।

इसके अलावा, पार्टी के प्रदेश महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी प्रशांत पंकज, नितिन भारती, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष स्मृति कुमुद और रोहतास जिला अध्यक्ष कपिल कुमार भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया