न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार: कैमूर में मिला हथियारों का बड़ा जखीरा, 3700 कारतूस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पूछताछ के दौरान हुआ चौंकाने वाला खुलासा

बिहार के कैमूर में पुलिस और एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई में एक ब्रेजा कार से 3700 अवैध कारतूस बरामद हुए। दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जो कारतूस यूपी से बिहार ला रहे थे। पूछताछ में हथियार तस्करी नेटवर्क का बड़ा खुलासा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 26 Jun 2025 8:15:46

 बिहार: कैमूर में मिला हथियारों का बड़ा जखीरा, 3700 कारतूस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पूछताछ के दौरान हुआ चौंकाने वाला खुलासा

बिहार के कैमूर जिले में एक बड़ी और चौंकाने वाली बरामदगी हुई है, जिसने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है। पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में मोहनिया थाना क्षेत्र के समेकित चेक पोस्ट के पास एक ब्रेजा कार से 3700 पिस अवैध कारतूस बरामद किए गए हैं। यही नहीं, इस कार में सवार दो तस्करों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है, जिससे एक बड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश होने की उम्मीद है।

पूछताछ के दौरान हैरान कर देने वाली जानकारी सामने आई है कि ये कारतूस उत्तर प्रदेश के कानपुर से बिहार के नालंदा ले जाए जा रहे थे। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने नालंदा में भी दबिश दी, जहां से 740 अतिरिक्त कारतूस बरामद होने की सूचना मिली है — यह आंकड़ा गंभीर खतरे की ओर इशारा करता है।

कौन हैं गिरफ्तार तस्कर?

गिरफ्तार आरोपियों में एक का नाम शत्रुघन शर्मा है, जो उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के निवासी हैं और स्वर्गीय रामशरण शर्मा का 38 वर्षीय बेटा है। दूसरा आरोपी कुमार अभिजीत, बिहार के नालंदा जिले के मोरा तालाब गांव के राजेंद्र प्रसाद का 25 वर्षीय पुत्र है। इनके पास से पुलिस ने 3700 जिंदा कारतूस के साथ-साथ कई जरूरी दस्तावेज जैसे पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, एटीएम कार्ड और मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। ये सभी कारतूस पिस्तौल और राइफल में इस्तेमाल होने वाले बताए जा रहे हैं। पूछताछ में आरोपियों ने यह भी स्वीकार किया कि ये कारतूस यूपी के “अंकल जी” नामक शख्स से लाए जा रहे थे।

पुलिस का बयान: पहले से थी इनपुट

इंडिया टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि उन्हें वाराणसी की ओर से एक सफेद रंग की ब्रेजा कार में अवैध कारतूस की तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। इसी इनपुट के आधार पर कैमूर पुलिस और पटना की एसटीएफ ने मिलकर रविवार देर शाम कार्रवाई की। जब ब्रेजा कार को रोकने की कोशिश की गई, तो चालक फरार होने की कोशिश करने लगा। लेकिन सतर्क पुलिसकर्मियों ने कार को रोकते हुए दोनों आरोपियों को धर दबोचा।

गाड़ी की डिक्की में छिपाए गए थे कारतूस

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि कारतूस गाड़ी की डिक्की में नट-बोल्ट की मदद से कसकर छिपाए गए थे। पुलिस ने स्थानीय मैकेनिक की मदद से कार की डिक्की खोलकर तलाशी ली, जिसमें 64 पारदर्शी प्लास्टिक पैकेट्स मिले, जो भूरे रंग के टेप से बंधे हुए थे। गिनती करने पर कुल 3700 कारतूस बरामद हुए। कारतूसों से संबंधित कोई वैध दस्तावेज दोनों में से किसी ने भी प्रस्तुत नहीं किया।

आरोपी के पिता पर भी है तस्करी का केस

इस केस को और चौंकाने वाला बनाता है यह तथ्य कि गिरफ्तार आरोपी कुमार अभिजीत के पिता पर भी पहले से ही बिहार में अवैध हथियार तस्करी का केस दर्ज है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की परतें खोलने में जुट गई है। नालंदा में की गई छापेमारी में भी 740 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। यह मामला न सिर्फ बिहार बल्कि आसपास के राज्यों में भी फैले तस्करी के नेटवर्क की गहराई को दिखाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत