न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार में महिलाओं के लिए नई पहल, पीएम मोदी ने शुरू की मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना, खाते में आएंगे 10-10 हजार रुपये

बिहार में महिला सशक्तिकरण के लिए पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का शुभारंभ किया। योजना के तहत हर महिला को ₹10,000 की पहली किस्त और बाद में अधिकतम ₹2 लाख तक की आर्थिक मदद मिलेगी। जानें पात्रता, लाभ और योजना की पूरी जानकारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 26 Sep 2025 8:57:17

बिहार में महिलाओं के लिए नई पहल, पीएम मोदी ने शुरू की मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना, खाते में आएंगे 10-10 हजार रुपये

बिहार में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए एनडीए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का शुभारंभ 26 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और कई अन्य मंत्री भी मौजूद रहेंगे। इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और स्वरोजगार के माध्यम से उनके सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करना है।

महिलाओं को मिलेगा शुरुआती 10,000 रुपए

योजना के तहत बिहार के हर परिवार की एक महिला को अपने पसंद के व्यवसाय या स्वरोजगार के लिए ₹10,000 की पहली किस्त दी जाएगी। इसके बाद छह महीने के भीतर काम की प्रगति और मूल्यांकन के आधार पर उन्हें अधिकतम ₹2 लाख तक की अतिरिक्त आर्थिक सहायता भी दी जा सकती है। यह योजना विशेष रूप से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के लिए तैयार की गई है, जिसमें उन्हें वित्तीय मदद के साथ-साथ प्रशिक्षण और कौशल विकास का अवसर भी मिलेगा।

ग्रामीण हाट-बाजारों के माध्यम से उत्पादों की बिक्री

योजना के अंतर्गत महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए राज्य में ग्रामीण हाट-बाजारों के विकास की योजना भी शामिल है। इससे महिलाएं अपने उत्पाद सीधे बाजार तक पहुंचा सकेंगी और उनकी आजीविका में सुधार होगा। इस पहल से न केवल व्यवसायिक अवसर बढ़ेंगे बल्कि स्थानीय आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।

योजना का पात्र कौन है?

इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिला का बिहार की स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। आवेदक की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10+2, आईटीआई, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा या इसके समकक्ष होनी चाहिए। उम्र सीमा 18 से 60 साल के बीच निर्धारित की गई है। यह योजना सभी धर्मों और जातियों के लिए खुली है और इसमें ट्रांसजेंडर व्यक्ति भी शामिल हैं। इसके अलावा, आवेदक के परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए और न ही आयकरदाता होना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत