न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार की महिलाओं के खाते में 10 हजार रुपए जमा, पीएम मोदी ने कहा – ‘नरेंद्र और नीतीश आपके दो भाई’

बिहार की 75 लाख महिलाओं के खातों में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 10-10 हजार रुपए भेजे गए। पीएम मोदी ने कहा, नरेंद्र और नीतीश आपके दो भाई हैं, और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण पर जोर दिया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 26 Sep 2025 12:09:18

बिहार की महिलाओं के खाते में 10 हजार रुपए जमा, पीएम मोदी ने कहा – ‘नरेंद्र और नीतीश आपके दो भाई’

बिहार चुनाव से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार, 26 सितंबर को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर निशाना साधते हुए कहा कि लालटेन के समय बिहार में भ्रष्टाचार चरम पर था। इसी मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत राज्य की 75 लाख महिलाओं को एक बड़ी सौगात दी। इस योजना के तहत महिलाओं के बैंक खातों में 10-10 हजार रुपए सीधे ट्रांसफर किए गए।

प्रधानमंत्री मोदी ने नवरात्रि के पावन अवसर पर कहा, “नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में आज मुझे बिहार की नारी शक्ति के साथ उनकी खुशियों में शामिल होने का अवसर मिला। इस पावन पर्व पर आपका आशीर्वाद हम सभी के लिए अत्यंत प्रेरणादायक और शक्ति देने वाला है। मैं सभी बहनों का हृदय से धन्यवाद करता हूं।”

पीएम मोदी ने आगे कहा कि “आज से 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' को शुरू किया गया है। अब तक इस योजना से 75 लाख बहनें जुड़ चुकी हैं। इस अवसर पर इन सभी बहनों के बैंक अकाउंट में 10-10 हजार रुपये भेजे गए हैं। जब यह प्रक्रिया चल रही थी, तब मैं सोच रहा था कि नीतीश जी की सरकार ने बिहार की बहनों और बेटियों के लिए कितना बड़ा और महत्वपू्र्ण कदम उठाया है। जब कोई बहन या बेटी रोजगार या स्वरोजगार के रास्ते पर आगे बढ़ती है, तो उसके सपनों को नई उड़ान मिलती है और समाज में उसका सम्मान भी बढ़ता है।”

प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके पर महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि “नरेंद्र और नीतीश आपके दो भाई हैं, जो हमेशा आपके उत्थान और सम्मान के लिए काम कर रहे हैं। इस योजना से न केवल महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बल मिलेगा, बल्कि उन्हें समाज में समान अवसर और गौरव भी प्राप्त होगा।”

इस योजना के तहत बिहार की महिलाओं को आर्थिक सहायता मिलने से उनकी स्वरोजगार की संभावनाओं को बढ़ावा मिलेगा और राज्य की नारी शक्ति को मजबूत बनाने में यह एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत