न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार में दरिंदगी की हद पार!, पति ने पत्नी के निजी अंगों में डाली मिर्च, गर्म आयरन से दागा

मुजफ्फरपुर में पत्नी के साथ दरिंदगी, निजी अंगों में मिर्च डालने और गर्म आयरन से जलाने का मामला, आरोपी पति गिरफ्तार, महिला की हालत गंभीर।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 17 Jun 2025 1:29:57

बिहार में दरिंदगी की हद पार!, पति ने पत्नी के निजी अंगों में डाली मिर्च, गर्म आयरन से दागा

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक पति ने अपनी पत्नी के साथ अमानवीयता की सारी हदें पार कर दीं। देवरिया कोठी इलाके में रहने वाले इस पति ने पत्नी को बेरहमी से पीटा और इस बर्बरता के दौरान उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्च पाउडर डाल दिया, जिससे उसकी हालत और भी गंभीर हो गई। इतना ही नहीं, आरोपी ने गर्म आयरन से उसे जला दिया, जिससे शरीर पर गहरे जख्म हो गए। बताया जा रहा है कि उसने पत्नी को करंट देने की भी कोशिश की, जिससे पीड़िता की जान खतरे में पड़ गई।

घटना के बाद महिला गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराई गई है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति शत्रुघ्न राय (40) को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने खुलासा किया कि सिर्फ पति ही नहीं, बल्कि सास और देवरानी ने भी उस पर शारीरिक और मानसिक अत्याचार किया। महिला ने देवरिया थाना में सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

अवैध संबंधों के शक में पति बना हैवान

पीड़ित महिला ने बताया कि उसके तीन मासूम बच्चे हैं और पति की श्रृंगार की दुकान है। 13 जून को पति ने उसे हाथ-पैर बांधकर निर्दयता से मारा, और गला दबाकर जान लेने की कोशिश की। उसका आरोप है कि यह सबकुछ इसलिए हुआ क्योंकि उसके पति को यह संदेह हो गया था कि उसकी पत्नी का गांव के किसी व्यक्ति से अवैध संबंध है, जबकि महिला ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है।

मदद को आगे नहीं आए ससुराल वाले

पीड़िता ने कहा कि जब उसने पति के आरोपों के जवाब में मेडिकल जांच की बात कही, तो पति और भी ज्यादा हिंसक हो गया। उसने महिला की जांघ और निजी अंगों पर गर्म आयरन से जलने के निशान बना दिए और दो दिन तक कमरे में बंद करके भूखा-प्यासा रखा। इस दौरान ससुराल पक्ष के किसी भी सदस्य ने उसे बचाने की जहमत नहीं उठाई, जिससे उसकी हालत और भी बिगड़ती चली गई।

पुलिस की कार्रवाई और जांच जारी

स्थानीय पड़ोसियों ने महिला की चीखें सुनकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद 15 जून को महिला का भाई उसे अस्पताल लेकर गया। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है और बाकी परिवारजनों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि महिला की स्थिति बेहद नाजुक है, और फिलहाल उसका इलाज प्राथमिकता पर किया जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जिन्हें जनता ने नकारा, वही अभिजीत दीपके के पसंदीदा CM, पूनावाला ने CJP पर कसा तंज
जिन्हें जनता ने नकारा, वही अभिजीत दीपके के पसंदीदा CM, पूनावाला ने CJP पर कसा तंज
आरक्षण पर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, बोले- देश में कोई जाति ऐसी नहीं जिसे न मिला हो लाभ
आरक्षण पर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, बोले- देश में कोई जाति ऐसी नहीं जिसे न मिला हो लाभ
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 26 अगस्त को मिलेगा लेटर, 1 सितंबर से खाते में आएगा पैसा; इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 26 अगस्त को मिलेगा लेटर, 1 सितंबर से खाते में आएगा पैसा; इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ
प्याज की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा कदम, 35 रुपये किलो में मिलेगा प्याज; दिल्ली पहुंच रही ‘कांदा एक्सप्रेस’
प्याज की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा कदम, 35 रुपये किलो में मिलेगा प्याज; दिल्ली पहुंच रही ‘कांदा एक्सप्रेस’
क्या निजी कंपनियां देख सकती हैं आपका PF और ITR डेटा? सुप्रीम कोर्ट में उठा मामला
क्या निजी कंपनियां देख सकती हैं आपका PF और ITR डेटा? सुप्रीम कोर्ट में उठा मामला
उर्वशी रौतेला की 'तिरंगा ड्रेस' पर मचा बवाल, अशोक चक्र डिजाइन देख भड़के लोग
उर्वशी रौतेला की 'तिरंगा ड्रेस' पर मचा बवाल, अशोक चक्र डिजाइन देख भड़के लोग
मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर इरुमुडी का जलवा, आवारापन 2 ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें फिल्मों की कमाई
मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर इरुमुडी का जलवा, आवारापन 2 ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें फिल्मों की कमाई
घुसपैठियों पर अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- ‘ये देश धर्मशाला नहीं’, जल्द खत्म करेंगे घुसपैठ
घुसपैठियों पर अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- ‘ये देश धर्मशाला नहीं’, जल्द खत्म करेंगे घुसपैठ
कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर कंगना से भिड़ीं बहन नुपुर, अब राहुल गांधी की भी हुई एंट्री
कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर कंगना से भिड़ीं बहन नुपुर, अब राहुल गांधी की भी हुई एंट्री
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
उज्जैन जा रही कार ट्रक में घुसी, हाथरस की यूट्यूबर छवि की मौत, मां ने भी तोड़ा दम
उज्जैन जा रही कार ट्रक में घुसी, हाथरस की यूट्यूबर छवि की मौत, मां ने भी तोड़ा दम
सोनम वांगचुक और CJP की राहें हुईं अलग? अभिजीत दीपके ने बताया सच
सोनम वांगचुक और CJP की राहें हुईं अलग? अभिजीत दीपके ने बताया सच
स्वाइन फ्लू को लेकर यूपी सरकार अलर्ट, बुखार के मरीजों की जांच के निर्देश
स्वाइन फ्लू को लेकर यूपी सरकार अलर्ट, बुखार के मरीजों की जांच के निर्देश