न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार चुनाव 2025 : चिराग पासवान का बड़ा बयान—मुख्यमंत्री पद की नहीं लालसा, डिप्टी सीएम हमारी पार्टी से हो

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले चिराग पासवान ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री पद की कोई लालसा नहीं है, लेकिन वे चाहते हैं कि एलजेपी (रामविलास) से कोई मेहनती कार्यकर्ता डिप्टी सीएम बने। इस बयान ने एनडीए खेमे की रणनीति में नई हलचल मचा दी है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 04 Jul 2025 3:45:37

 बिहार चुनाव 2025 : चिराग पासवान का बड़ा बयान—मुख्यमंत्री पद की नहीं लालसा, डिप्टी सीएम हमारी पार्टी से हो

2025 के बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश की सियासी सरगर्मियां तेज़ हो गई हैं। एक ओर एनडीए में मुख्यमंत्री पद नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के नाम पर मुहर लग चुकी है, तो वहीं दूसरी ओर महागठबंधन में तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को सीएम चेहरा घोषित किया जा चुका है। इन तमाम सियासी उठापटक के बीच अब केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान (Chirag Paswan) का एक अहम और सोचने पर मजबूर कर देने वाला बयान सामने आया है। भले ही उन्होंने खुद मुख्यमंत्री बनने की इच्छा न जताई हो, लेकिन इतना ज़रूर कहा कि उनकी पार्टी यानी एलजेपी (रामविलास) से कोई एक नेता डिप्टी सीएम बने—ये उनकी ख्वाहिश है।

‘नीतीश कुमार को अनुभव है, बिहार को आगे बढ़ाने के लिए सबसे बेहतर विकल्प’

एक प्रमुख टीवी चैनल से बातचीत के दौरान चिराग पासवान ने साफ शब्दों में कहा कि मौजूदा हालात में मुख्यमंत्री पद के लिए कोई वैकेंसी नहीं है। उन्होंने नीतीश कुमार की सराहना करते हुए कहा कि उनके पास बिहार को आगे ले जाने का अनुभव और दूरदर्शिता दोनों हैं। ऐसे में एनडीए में सीएम पद को लेकर कोई चर्चा होना ही नहीं चाहिए।

‘पद की कोई लालसा नहीं, लेकिन मेहनत करने वालों को मिले मान’

जब चिराग से यह पूछा गया कि क्या वे डिप्टी सीएम बनना चाहेंगे, तो उन्होंने सहजता से जवाब दिया, “मुझे किसी पद की लालसा नहीं है। डिप्टी सीएम का पद बेहद जिम्मेदारी वाला और गंभीर है।” हालांकि इसके बाद उन्होंने एक बेहद भावुक और ज़मीनी बात कह दी—"मैं जरूर चाहूंगा कि मेरी पार्टी का कोई मेहनती कार्यकर्ता, जो गांव-गांव जाकर पार्टी को मजबूत कर रहा है, उसे इस पद की शोभा बढ़ाने का मौका मिले।"

बीजेपी ने चिराग के बयान को कैसे लिया?

चिराग पासवान के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी के प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि उन्होंने बिल्कुल स्पष्ट कर दिया है कि अगला विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। इसके अलावा यह भी मायने रखता है कि चिराग ने खुद को डिप्टी सीएम की रेस से अलग बताया है। यह बताता है कि एनडीए की एकता और मजबूती ही उनका मुख्य उद्देश्य है। मिश्रा ने चुटकी लेते हुए कहा कि महागठबंधन में कुछ नेता नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर चिंता दिखा रहे हैं, लेकिन वह केवल उनकी बेचैनी का संकेत है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप