न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एनडीए और महागठबंधन से किनारा, बिहार में AIMIM बनाएगी तीसरा मोर्चा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले एआईएमआईएम ने महागठबंधन से दूरी बना ली है और तीसरा मोर्चा बनाने का ऐलान कर दिया है। विधायक अख्तरुल ईमान ने कहा कि न एनडीए में रहेंगे, न महागठबंधन में शामिल होंगे। चुनावी राजनीति में नया समीकरण बनने की ओर बढ़ रहा है बिहार।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 30 Jun 2025 7:10:18

एनडीए और महागठबंधन से किनारा, बिहार में AIMIM बनाएगी तीसरा मोर्चा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राज्य की सियासत में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले एनडीए खेमे के लिए भले ही ये राहत की खबर हो, लेकिन महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने अब खुलकर ऐलान कर दिया है कि वह तीसरा मोर्चा बनाने की कवायद में जुट चुकी है।

ऐसे वक्त में जब सभी पार्टियां रणनीति बनाने में व्यस्त हैं, एआईएमआईएम के इकलौते विधायक अख्तरुल ईमान ने अपने तेवर और भी साफ कर दिए हैं। उन्होंने दो टूक कहा कि भाजपा और एनडीए को हराने के लिए अगर राजद, कांग्रेस, लेफ्ट और वीआईपी पार्टी वास्तव में गंभीर हैं, तो उन्हें वोट बंटने से रोकने के लिए सहयोग करना होगा।

2020 के चुनावी समीकरण और अब की सच्चाई

गौरतलब है कि 2020 में एआईएमआईएम, उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएसपी, मायावती की बीएसपी, देवेंद्र यादव की एसजेडीडी, ओमप्रकाश राजभर की सुभासपा और संजय चौहान की जनवादी पार्टी ने मिलकर 'ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेक्युलर फ्रंट' बनाया था। उस चुनाव में सीटों की जमकर बंदरबांट हुई—आरएलएसपी ने 104, बीएसपी ने 80, सजद-डी ने 25, एआईएमआईएम ने 19, सुभासपा ने 5 और जनवादी पार्टी ने 5 सीटों पर किस्मत आज़माई थी। लेकिन नतीजों में सिर्फ एआईएमआईएम के 5 और बीएसपी के 1 उम्मीदवार जीत पाए।

परंतु, कहानी यहीं खत्म नहीं हुई—तेजस्वी यादव ने इन 5 में से 4 विधायकों को अपनी पार्टी राजद में शामिल कर लिया, जिससे एआईएमआईएम अकेली रह गई। उस समय से पार्टी लगातार खुद को हाशिए पर महसूस कर रही थी।

अख्तरुल ईमान की नाराज़गी और नया रास्ता

अब एआईएमआईएम के कद्दावर नेता और अकेले बचे विधायक अख्तरुल ईमान ने दिल की बात साफ कर दी है। उनका कहना है कि पार्टी अब न तो एनडीए की गोद में बैठेगी और न ही महागठबंधन के दरवाजे पर दस्तक देगी।

उन्होंने यह भी खुलासा किया कि महागठबंधन की घोषणा पत्र कमेटी की मीटिंग पटना में हो रही है, लेकिन पहले की तरह इस बार भी उन्हें कोई निमंत्रण नहीं मिला। इस उपेक्षा से आहत होकर पार्टी ने तीसरे मोर्चे की रणनीति पर काम तेज कर दिया है।

ईमान ने यह भी जोड़ा कि पार्टी अब तक महागठबंधन से एक प्रस्ताव की प्रतीक्षा कर रही थी, लेकिन जब भाव भी नहीं मिला, तो खुद का रास्ता बनाना जरूरी हो गया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप