न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार में चुनावी सरगर्मी तेज: नीतीश के गढ़ में राहुल गांधी की हुंकार, मुकेश सहनी भी दिखाएंगे ताकत

बिहार में चुनावी माहौल चरम पर है। नीतीश कुमार के गढ़ नालंदा में राहुल गांधी आज महागठबंधन के समर्थन में जनसभा करेंगे, जबकि मुकेश सहनी भी मधेपुरा, दरभंगा और मुजफ्फरपुर में 10 रैलियों और रोड शो के जरिए शक्ति प्रदर्शन करेंगे।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 30 Oct 2025 8:29:04

बिहार में चुनावी सरगर्मी तेज: नीतीश के गढ़ में राहुल गांधी की हुंकार, मुकेश सहनी भी दिखाएंगे ताकत

बिहार में चुनावी माहौल अपने चरम पर पहुंच गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी चुनावी रैली के जरिए महागठबंधन के समर्थन में हुंकार भरेंगे। यह राहुल गांधी की बिहार में तीसरी बड़ी जनसभा होगी। इससे पहले बुधवार को वे तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी के साथ मिलकर मुजफ्फरपुर और दरभंगा में महागठबंधन प्रत्याशियों के लिए प्रचार कर चुके हैं।

राहुल गांधी का आज का कार्यक्रम

मिली जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी 30 अक्टूबर को नालंदा और बरबीघा में दो प्रमुख सभाओं को संबोधित करेंगे। इन रैलियों के जरिए वे सीधे नीतीश कुमार के गढ़ में सत्तारूढ़ गठबंधन को चुनौती देंगे। इसके बाद राहुल गांधी दिल्ली लौट जाएंगे, लेकिन वे दो नवंबर से फिर बिहार में चुनावी अभियान की कमान संभालेंगे और महागठबंधन उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार जारी रखेंगे। इसी बीच, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी 31 अक्टूबर को अमरपुर में पार्टी प्रत्याशी के लिए चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

मुकेश सहनी की मेगा रैलियों की तैयारी

वहीं, विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी भी आज यानी 30 अक्टूबर को करीब 10 जनसभाएं करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति के अनुसार, सहनी की रैलियां मधेपुरा, दरभंगा और मुजफ्फरपुर जिलों में आयोजित की जाएंगी, जहां वे विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के साथ मंच साझा करेंगे।

सुबह 10:35 बजे सहनी मधेपुरा के मधुराम उच्च विद्यालय मैदान (ग्वालपाड़ा) से अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। इसके बाद वे 11:20 बजे आलमनगर स्थित पानी टंकी मैदान और 12:10 बजे कोठराम ढलान, जीवछ खेल मैदान (दरभंगा) में आमसभा करेंगे।

दिनभर रहेगा प्रचार का दौर

उनका अगला कार्यक्रम 12:50 बजे बरुआरा (दरभंगा) के दुर्गा मंदिर परिसर में है, जबकि 1:35 बजे वे कुम्हरौली खेल मैदान (दरभंगा) में भीड़ को संबोधित करेंगे। 2:20 बजे महंत रामदास इंटर कॉलेज, कांटा मैदान (मुजफ्फरपुर) और 3:00 बजे सरफुद्दीनपुर उच्च विद्यालय मैदान, बोचहा (मुजफ्फरपुर) में सभा करेंगे।

इसके बाद 3:35 बजे रामकृष्ण उच्च विद्यालय मैदान (मीनापुर), 4:10 बजे गांधी जानकी उच्च विद्यालय, भटौना (मड़वन) और अंत में 4:45 बजे राजकीय बुनियादी विद्यालय, केरमाडीह मैदान (कुढ़नी) में अपनी अंतिम सभा करेंगे।

रोड शो से करेंगे समापन

दिनभर की जनसभाओं के बाद मुकेश सहनी शाम को एक रोड शो भी करेंगे। यह शो मुजफ्फरपुर से रतनौली, महंत मनियारी, छितरौली, सोनवर्षा, मारीचा, पकाही और हरपुर बलरा होते हुए कुढ़नी तक जाएगा। रोड शो के समापन के बाद सहनी पटना लौटेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया