मैं बिहार के उन करोड़ों मतदाताओं का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने महागठबंधन पर अपना विश्वास जताया।
कांग्रेस के लिए बिहार में चुनौतिपूर्ण चुनाव
बिहार का यह परिणाम वाकई चौंकाने वाला है। हम एक ऐसे चुनाव
विपक्षी महागठबंधन का हिस्सा रही कांग्रेस पार्टी ने बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से 61 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। लेकिन भारतीय चुनाव आयोग (ECI) के मतगणना परिणामों के अनुसार, कांग्रेस केवल 6 सीटों पर ही सीमित रह गई।
कांग्रेस ने बिहार में वाल्मिकीनगर, चनपटिया, फोर्ब्सगंज, अररिया, किशनगंज और मनिहारी विधानसभा क्षेत्रों में जीत दर्ज की। फोर्ब्सगंज में कांग्रेस का जीत का अंतर मात्र 221 वोट रहा, जबकि चनपटिया में यह अंतर 602 वोटों का था। इन आंकड़ों से साफ है कि कई सीटों पर जीत और हार के बीच का फर्क बेहद कम था।













