न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार चुनाव: JMM और RLJP को मिला महागठबंधन का साथ, सीट शेयरिंग का ऐलान 15 सितंबर को

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में नई हलचल, JMM और RLJP की एंट्री से गठबंधन की ताकत बढ़ी। सीट शेयरिंग का ऐलान 15 सितंबर को होगा, तेजस्वी यादव के आवास पर हुई अहम बैठक में हुआ बड़ा फैसला।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 07 Sep 2025 9:04:21

बिहार चुनाव: JMM और RLJP को मिला महागठबंधन का साथ, सीट शेयरिंग का ऐलान 15 सितंबर को

बिहार विधानसभा चुनाव का माहौल गर्माने लगा है। जल्द ही राज्य में आचार संहिता लागू होने की संभावना है और इससे पहले सभी राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीतियों को धार देना शुरू कर दिया है। महागठबंधन (Grand Alliance) भी अब चुनावी जंग के लिए नई तैयारियों में जुट गया है। सीट बंटवारे पर मंथन के साथ-साथ नए सहयोगी दलों को शामिल करने की कवायद तेज हो गई है।

शनिवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आवास पर महागठबंधन की अहम बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी और वाम दलों के नेता मौजूद रहे। बैठक का नतीजा यह रहा कि अब झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और पशुपति पारस की राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) भी महागठबंधन का हिस्सा होंगी।

लालू यादव से हेमंत सोरेन का जुड़ाव

फिलहाल महागठबंधन में राजद, कांग्रेस, वीआईपी और वाम दल शामिल हैं। लंबे समय से जेएमएम और रालोजपा इस गठबंधन का हिस्सा बनने की कोशिश कर रहे थे। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कुछ समय पहले वोटर अधिकार यात्रा के दौरान राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया था। उन्होंने जनता से अपील भी की थी कि वे तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाएं। इसी क्रम में हाल ही में पशुपति पारस ने भी तेजस्वी यादव से भेंट की और महागठबंधन में शामिल होने की इच्छा जताई।

सीट शेयरिंग पर निगाहें

सूत्रों की मानें तो सीट बंटवारे का फॉर्मूला लगभग तय कर लिया गया है और इसका औपचारिक ऐलान 15 सितंबर को किया जाएगा। पिछली विधानसभा चुनाव में राजद ने 144, कांग्रेस ने 70 और वाम दलों ने 29 सीटों पर चुनाव लड़ा था। उस समय वीआईपी गठबंधन का हिस्सा नहीं थी।

इस बार वीआईपी ने 60 सीटों की मांग की है, वहीं वाम दल 40 सीटों पर दावा कर रहे हैं। अब जेएमएम और रालोजपा के जुड़ने के बाद महागठबंधन की ताकत आठ दलों तक पहुंच जाएगी, ऐसे में सीट बंटवारे को लेकर सभी की निगाहें इसी घोषणा पर टिकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज