न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार चुनाव 2025: तीसरे मोर्चे का गठन, AIMIM-आजाद समाज और अपनी जनता पार्टी एकजुट

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले तीसरे मोर्चे का ऐलान हो गया है। असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम, चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी और स्वामी प्रसाद मौर्य की अपनी जनता पार्टी ने मिलकर ‘ग्रैंड डेमोक्रेटिक एलायंस (GDA)’ बनाया है। गठबंधन के तहत AIMIM 35, आजाद समाज 25 और अपनी जनता पार्टी 4 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 15 Oct 2025 4:08:05

बिहार चुनाव 2025: तीसरे मोर्चे का गठन, AIMIM-आजाद समाज और अपनी जनता पार्टी एकजुट

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले सियासी समीकरण एक बार फिर बदलते नज़र आ रहे हैं। महागठबंधन में जगह न मिलने के बाद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम (AIMIM) ने अब नया सियासी गठबंधन तैयार कर लिया है। इस गठबंधन में चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी और स्वामी प्रसाद मौर्य की अपनी जनता पार्टी भी शामिल हैं। इस नए राजनीतिक मोर्चे का नाम रखा गया है — “ग्रैंड डेमोक्रेटिक एलायंस (GDA)”।

सीटों का बंटवारा तय

किशनगंज में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने बताया कि इस गठबंधन के तहत एआईएमआईएम 35 सीटों, आजाद समाज पार्टी 25 सीटों, और अपनी जनता पार्टी 4 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि यह समझौता सभी दलों की आपसी सहमति से हुआ है और इसमें किसी भी तरह का फेरबदल तभी किया जाएगा जब तीनों दलों में सर्वसम्मति बनेगी।

अख्तरुल ईमान ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी का फोकस सिर्फ वो सीटें हैं जहां पहले से संगठन मज़बूत है। उन्होंने कहा — “हम सीमित सीटों पर लड़ना चाहते हैं, ताकि जीत की संभावनाएं मज़बूत रहें। जहां हमने वर्षों से काम किया है, वहीं से मैदान में उतरेंगे।”

प्रत्याशियों की घोषणा जल्द

पत्रकारों के सवाल पर ईमान ने बताया कि उम्मीदवारों के नाम की घोषणा जल्द की जाएगी। नामांकन की अंतिम तारीख 17 अक्टूबर है, इसलिए पार्टी की आंतरिक बैठक के बाद उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी। उन्होंने कहा, “बड़ी पार्टियों के पास दर्जनों प्रत्याशी होते हैं, उन्हें नाम तय करने में समय लगता है। हमारी स्थिति अलग है, हम फाइनल चरण में हैं। कल तक उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए जाएंगे।”

‘हमारी लड़ाई सत्ता नहीं, इंसाफ की है’

अख्तरुल ईमान ने कहा कि यह गठबंधन केवल सत्ता हासिल करने के लिए नहीं बना है, बल्कि इसका उद्देश्य समाज में न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों की पुनर्स्थापना करना है। उन्होंने दावा किया कि ‘ग्रैंड डेमोक्रेटिक एलायंस’ बिहार की राजनीति में एक नया विकल्प पेश करेगा और आम जनता की आवाज़ को ताकत देगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद रहे कई नेता

किशनगंज में हुई इस प्रेस वार्ता में आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जौहर आजाद, प्रदेश सचिव विक्रम कुमार, जिलाध्यक्ष वसीम अकरम खान और प्रदेश प्रवक्ता आदिल हसन सहित गठबंधन से जुड़े कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया