न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार चुनाव 2025: प्रशांत किशोर बोले - मैं भी चुनाव लड़ूंगा, 9 अक्टूबर को होंगे जनसुराज के उम्मीदवारों का ऐलान

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने किया बड़ा ऐलान। उन्होंने कहा कि वे खुद चुनाव लड़ेंगे और 9 अक्टूबर को पार्टी अपने उम्मीदवारों की सूची का ऐलान करेगी। जानें उनका चुनावी रणनीति और नीतीश कुमार को लेकर बयान।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 07 Oct 2025 8:43:39

बिहार चुनाव 2025: प्रशांत किशोर बोले - मैं भी चुनाव लड़ूंगा, 9 अक्टूबर को होंगे जनसुराज के उम्मीदवारों का ऐलान

बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियाँ अब जोर-शोर से चल रही हैं और सभी राजनीतिक दल पूरी सक्रियता के साथ चुनावी रणभूमि में उतर चुके हैं। इसी बीच जनसुराज पार्टी के संस्थापक और रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि वे खुद भी इस बार चुनाव लड़ेंगे। साथ ही, पार्टी 9 अक्टूबर को अपने उम्मीदवारों की पूरी सूची का ऐलान करेगी।

बिहार में दो चरणों में मतदान होंगे, पहला 6 नवंबर और दूसरा 11 नवंबर। वोटों की गिनती 14 नवंबर को की जाएगी। पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि उम्मीदवारों की घोषणा में एक सरप्राइज शामिल होगा और उनका नाम भी इस लिस्ट में होगा। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि वे किस विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

जनसुराज पार्टी की संभावित जीत पर बोलते हुए, प्रशांत किशोर ने दावा किया कि उनकी पार्टी को लगभग 28 फीसदी वोट हासिल होंगे। उन्होंने बताया कि ये वोटर वे होंगे जिन्होंने पिछले चुनाव में न एनडीए को और न ही महागठबंधन को वोट दिया था। उन्होंने कहा, “पिछले चुनाव में दोनों गठबंधनों को कुल 72 फीसदी वोट मिले थे। हमें यहीं बचे हुए 28 फीसदी वोट मिलेंगे। लोग यह भी कह रहे हैं कि जनसुराज पार्टी एनडीए और महागठबंधन दोनों के वोटों को नुकसान पहुंचाएगी।”

नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद पर बने रहने को लेकर भी प्रशांत किशोर ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने दावा किया कि चुनाव के बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं रह पाएंगे। प्रशांत किशोर ने कहा, “मैं पूरी निष्ठा के साथ कह रहा हूं कि यह नीतीश कुमार का अंतिम चुनाव होगा। जनवरी 2026 में वे अपने आवास पर मकर संक्रांति नहीं मनाएंगे।”

प्रशांत किशोर के इस बयान और जनसुराज पार्टी के उम्मीदवारों के ऐलान के बाद बिहार के राजनीतिक परिदृश्य में हलचल बढ़ गई है। अब सभी की नजरें 9 अक्टूबर पर हैं, जब पार्टी अपने प्रत्याशियों की सूची सार्वजनिक करेगी और चुनावी रणभूमि में अपनी रणनीति को और स्पष्ट करेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप